एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘द बैक रूम्स’ (The Backrooms) केन पार्सन्स द्वारा निर्देशित एक साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म है। सोचिए अगर आपको किसी ऐसे बंद घर में छोड़ दिया जाए जिसका हर एक दरवाजा, हर एक कोना और हर एक कमरा एक दूसरे अनंतहीन कमरे में खुलता होगा तो आपको कैसा महसूस होगा? लेटेस्ट हॉरर फिल्म ‘बैकरूम्स’ ऐसी ही है जो दर्शकों का ध्यान खींचने में सक्सेसफुल हुई है।
यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स
फिल्म की कहानी एक ऐसे समानांतर और रहस्यमयी डायमेंशन के बारे में है, जहां पीले कमरों की एक अंतहीन भूलभुलैया है। एक फर्नीचर शोरूम के तहखाने में एक सीक्रेट दरवाजा होता है,जिसके जरिए एक थेरेपिस्ट का मरीज वास्तविकता से भटककर इस अज्ञात दुनिया में लापता हो जाता है। अब उस थेरेपिस्ट को अपने मरीज को बचाने के लिए उसी डरावनी और रहस्यमयी दुनिया में प्रवेश करना पड़ता है। इस भूलभुलैया से वो कैसे बाहर आता है ये आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

इसके निर्देशक, केन पार्सन्स ने सालों पहले यूट्यूब पर इस डरावनी थीम पर वीडियो बनाने शुरू किए थे। इंटरनेट पर ये कहानी मशहूर हुई इसे हॉलीवुड स्टूडियो ‘A24’ ने बाद में एक फीचर फिल्म में तब्दील कर दिया। दरअसल केन पार्सन्स जब सिर्फ 16-17 साल के थे तब वो अपने यूट्यूब चैनल (Kane Pixels) पर ‘The Backrooms’ को लेकर शॉर्ट डरावनी वीडियो बनानी शुरू की थीं। उनकी इन वीडियो को 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।
इसी कामयाबी को देखकर हॉलीवुड स्टूडियो ने उन्हें इस पर एक पूरी फिल्म बनाने का मौका दिया। वहीं 20 साल की उम्र में इस फिल्म को डायरेक्ट करके केन पार्सन्स हॉलीवुड के सबसे युवा निर्देशकों में से एक बन गए हैं। यह फिल्म एक प्रॉपर हॉरर ड्रामा नहीं है बल्कि ये आपके मानसिक दुखों और ट्रॉमा का इस्तेमाल करके आपके अंदर भय पैदा करती है।
Tag: #nextindiatimes #TheBackrooms #Hollywood




