एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय सिनेमा का पहला गाना है, ‘दे दे खुदा के नाम पर प्यारे, ताकत हो गर देने की…’। यह गाना साल 1931 में रिलीज हुई भारत की पहली बोलती फिल्म (Talking Movie) ‘आलम आरा’ (Alam Ara) का है। इसी गाने को cinema का पहला गाना कहा जाता है। इस गाने को किसी पेशेवर सिंगर ने अपनी आवाज नहीं दी थी। उस दौर में ‘प्लेबैक सिंगिंग’ की तकनीक तब उतनी प्रचलित नहीं थी।
यह भी पढ़ें-आधी रात को रिकॉर्ड हुआ था लता मंगेशकर का ये गाना, छोटी बहन संग गाया था गीत
इस गाने को फिल्म आलम आरा के ही एक अभिनेता डब्ल्यू. एम. खान (Wazir Mohammed Khan) ने गाया था। फिल्म में उन्होंने एक फकीर का किरदार निभाया था और यह गाना उसी फकीर पर फिल्माया गया था, जिसमें उन्होंने ही इसे आवाज दी और उन्होंने ही इस पर एक्ट भी किया था।
उस दौर में बड़े वाद्य यंत्र या फिर कोई खास उपकरण नहीं होते थे। ऐसे में डब्ल्यू. एम. खान ने कैमरे के सामने इस गाने को लाइव गाया था और उनके साथ बजने वाले वाद्य यंत्रों को भी उसी वक्त लाइव बजाया गया था। गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान हारमोनियम और एक तबला बजाया गया था। कहा जाता है कि, संगीतकार फिरोजशाह मिस्त्री हारमोनियम और तबला लेकर कैमरे के पीछे, स्टूडियो के एक कोने में छिपकर बैठ गए थे ताकि वह फ्रेम में न आएं, और उनकी आवाज सीधे माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो सके।

जब गाने की शूटिंग होती थी तो उस वक्त ट्रेनों का शोर नहीं होता था। उस दौर में सिंगल साउंड सिस्टम से ही रिकॉर्डिंग की जाती थी। ऐसे में हल्का सा भी शोर इसके लिए परेशानी बन जाता, तो जब ट्रेनें रुक जाती थीं तभी गाने की रिकॉर्डिंग की जाती थी। इसलिए गाने और फिल्म की शूटिंग रात के 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच की जाती थी।
इन बीते वर्षों में भारत की पहली बोलती फिल्म का कोई रिकॉर्ड अब नहीं बचा है। आलम आरा (Alam Ara) फिल्म के प्रिंट्स और इसके गानों के ओरिजिनल साउंड ट्रैक अब खो चुके हैं। महज कुछ ही तस्वीरें और रिकॉर्ड्स बाकी हैं, जिन्हें संजोकर रखा गया है।
Tag: #nextindiatimes #cinema #Entertainment




