35 C
Lucknow
रविवार, मई 31, 2026

Xiaomi से लेकर Motorola तक…जून में लॉन्च होंगे ये दमदार 5G स्मार्टफोन्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। जून के पहले हफ्ते में कई और नए स्मार्टफोन एक बार फिर मार्केट में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कई टेक दिग्गज कंपनियों ने अपने आने वाले डिवाइस की लॉन्च डेट का भी ऐलान पहले ही कर दिया है। इसमें Huawei, Lava, Xiaomi और Motorola जैसे ब्रांड शामिल हैं, जो इस महीने के पहले हफ्ते में अपने नए स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

अगर आप अभी कोई नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पहले हफ्ते में लॉन्च होने वाले डिवाइस की इस लिस्ट को जरूर देख लें।

Huawei Nova 16 Series:

Huawei अपनी ऑल न्यू Nova 16 सीरीज को 1 जून को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। इस लाइनअप में Huawei Nova 16, Nova 16 Pro, Nova 16z और Nova 16 Ultra शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Nova 16 Ultra में 6.84 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh की बड़ी बैटरी और Kirin 9000 सीरीज प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है।

Lava Bold N2 5G:

इंडियन ब्रांड लावा भी 3 जून को अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे No Nonsense Phone के तौर पर लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6.75 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 6000mAh बैटरी और 13MP कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन की कीमत 13 हजार रुपये से कम हो सकती है, जिससे ये बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।

Xiaomi 17T:

Xiaomi भी जून के पहले हफ्ते में यानी 4 जून को Xiaomi 17T लॉन्च करने जा रहा है। ये स्मार्टफोन 6.59 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। साथ ही इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कैमरा सेटअप में Leica-ब्रांडेड 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 65 हजार रुपये हो सकती है।

Motorola Edge 70 Pro+:

लिस्ट का आखिरी फोन मोटोरोला का जो 4 जून को लॉन्च होने जा रहा है। ये प्रीमियम स्मार्टफोन Edge 70 Pro+ के नाम से आएगा। फोन में 6.8 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8500 Extreme चिपसेट और 6500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

डिवाइस में 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा सेटअप में तीन 50MP सेंसर मिल सकते हैं। साथ ही फोन में IP68, IP69 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे मजबूती के मामले में भी खास बनाएगा। इसकी कीमत 50 हजार रुपये के बीच रहने की संभावना है।

Tag: #nextindiatimes #Xiaomi #Motorola

RELATED ARTICLE