ऑटो डेस्क। भारत में हर महीने बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें सबसे ज्यादा योगदान मोटरसाइकिल सेगमेंट का होता है। बीते महीने के दौरान 150 से 200 सीसी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली किन मोटरसाइकिल की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top 5 लिस्ट में किस निर्माता की किस मोटरसाइकिल को जगह मिली है; चलिए बताते हैं आपको।
यह भी पढ़ें-आ गई Hyundai की डैशकैम वाली सस्ती कार, इसमें मिलेगा बहुत कुछ खास
TVS Apache:
टीवीएस की ओर से अपाचे को कई सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस मोटरसाइकिल (Bikes) को 150 से 200 सीसी सेगमेंट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। बीते महीने के दौरान इस मोटरसाइकिल की 49 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इसके पहले April 2025 में यह संख्या 45 हजार से ज्यादा थी।
Bajaj Pulsar:
बजाज की ओर से पल्सर को भी 150 से 200 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बीते महीने के दौरान इस मोटरसाइकिल की 48 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। इसके पहले बीते साल इसी अवधि के दौरान इसकी करीब 40 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Honda Unicorn:
होंडा मोटरसाइकिल की ओर से 150 से 200 सीसी सेगमेंट में होंडा यूनिकॉर्न की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस मोटरसाइकिल की 39 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री देश भर में हुई है। इसके पहले साल इसी अवधि में इस मोटरसाइकिल की 26 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Yamaha FZ:
यामाहा की ओर से भी 150 से 200 सीसी सेगमेंट में FZ को बिक्री के लिए ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने इस मोटरसाइकिल की करीब 16 हजार यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान इसकी 13 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Yamaha R15:
यामाहा की ओर से आर15 को भी 150 से 200 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इसकी नौ हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान इस मोटरसाइकिल की करीब पांच हजार यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Tag: #nextindiatimes #Bikes #TVS




