IPL 2026: प्लेऑफ की टॉप-4 टीमें फाइनल, जानें कब-कहाँ खेले जाएंगे मुकाबले

स्पोर्ट्स डेस्क। 70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) को हराकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। आइए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ में किस टीम की होगी किससे भिड़ंत और कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

यह भी पढ़ें-जानें कितनी होती है क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले स्टंप्स की कीमत?

IPL 2026 के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा। अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की भिड़ंत पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा। पहले क्वालिफायर को जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

इसके बाद बुधवार (27 मई) को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा। एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा। 29 मई को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। पहले क्वालिफायर में हारने और एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने वाली टीम की भिड़ंत दूसरे क्वालिफायर मैच में होगी। दूसरे क्वालिफायर की मेजबानी भी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ही करेगा।

अंक तालिका में आरसीबी पहले और जीटी दूसरे नंबर पर रही, जिसके कारण उन्हें पहला क्वालिफायर हारने के बाद दूसरे क्वालिफायर में एक और मौका मिलेगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा।

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल:

26 मई (मंगलवार) – पहला क्वालिफायर – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस

27 मई (बुधवार) – एलिमिनेटर – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

29 मई (शुक्रवार) – दूसरा क्वालिफायर

31 मई (रविवार) – फाइनल

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Cricket #Sports

RELATED ARTICLE