42 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

Realme का नया 5G फोन लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी और ये धांसू फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Realme ने भारत में Realme 16T स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने Realme Buds Air 8 Pro और Realme Watch S5 को भी मार्केट में उतारा है। रियलमी का नया फोन 144Hz डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 रियर कैमरा और 8,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। Realme ने इस फोन में AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें-Vivo के दो दमदार फोन लांच, बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगी ये खूबियां

Realme 16T का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB + 128GB के साथ 31,999 रुपये और 8GB + 256GB के साथ 34,999 रुपये में आता है। यह फोन Starlight Black, Starlight Blue, और Starlight Red कलर ऑप्शन के साथ आता है। इस फोन को Flipkart और रियलमी इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

स्मार्टफोन में 6.8-इंच का LCD स्क्रीन दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.4 प्रतिशत है। Realme का यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आता है। रियलमी का यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7 पर रन करता है। इसमें स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग, फ्लोटिंग विंडो, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, ओप्पो शेयर और iOS फाइल शेयरिंग के साथ लॉन्च किया गया है।

कैमरा स्पेक्स की बात करें तो Realme 16T में 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में Realme का LumaColor IMAGE Engine दिया है, जो एआई प्रोसेसिंग की मदद से स्किन टोन, टेक्चर और डायनमिक रेंज को इंप्रूव करता है। इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस फोन में IP69 रेटिंग मिलती है। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वौपर चैंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Realme 16T में 8,000mAh बैटरी दी गई है। इसमें 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 104 मिनट में जीरो से फुल चार्ज हो जाता है।

Tag: #nextindiatimes #Realme #Realme16T

RELATED ARTICLE