सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) से बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना जनपद सिद्धार्थनगर के थाना चिल्हिया क्षेत्र के अलीदापुर गाँव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है, जो शादी-विवाह कार्यक्रमों में कैटरिंग का काम करता था।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में दुकान से चोरी करते हुए पकड़ी गई महिला, CCTV में कैद हुई घटना
बताया जा रहा है कि पत्नी से आपसी विवाद और घरेलू तनाव के बाद उसकी पत्नी नीलम उर्फ गुड़िया नाराज होकर रिश्तेदारी में चली गई थी। इसी के बाद युवक मानसिक तनाव में आ गया और बीती रात कमरे का दरवाजा बंद कर कथित तौर पर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुँचे तो घटना की जानकारी हुई जिसके बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही थाना चिल्हिया पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, और चार भाइयों को छोड़कर मौत को गले लगा लिया परिवार मे लगभग 12 वर्ष की बेटी संध्या और 3 वर्ष के बेटे प्रियांशु को छोड़ गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में किसी पर प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया गया है।
आपको बता दें कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। मौके पर ग्राम प्रधान पंकज चौबे भी पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए। फिलहाल गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #




