42 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

Sony 1000X The Collexion लांच, इस हेडफोन में मिलेगी दमदार ऑडियो

टेक्नोलॉजी डेस्क। सोनी ने आखिरकार अपने पॉपुलर 1000X सीरीज के 10 साल पूरे होने पर नए प्रीमियम वायरलेस हेडफोन्स Sony 1000X The Collexion लॉन्च कर दिए हैं। जी हां, ये अब तक की सबसे प्रीमियम 1000X सीरीज हेडफोन है। नए हेडफोन्स में WH-1000XM6 वाला नॉइज कैंसलेशन सिस्टम देखने को मिल रहा है जो इन हेडफोन्स को काफी ज्यादा खास बना देता है।

यह भी पढ़ें-Honor का नया टैबलेट लॉन्च; दमदार प्रोसेसर और 10,100mAh की बैटरी से है लैस

साथ ही इन हेडफोन्स में बेहतर ऑडियो ट्यूनिंग और प्रीमियम डिजाइन भी मिल रहा है। कीमत की बात करें तो Sony 1000X The Collexion की कीमत अमेरिका में 649.99 डॉलर यानी करीब 63 हजार रुपये है। जबकि कनाडा में इसकी कीमत CAD 849.99 यानी करीब 59,800 रुपये तक जाती है। ये हेडफोन मई 2026 से Sony की वेबसाइट, Amazon और Best Buy पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने इन हेडफोन्स को दो कलर Platinum और Black में पेश किया है।

हेडफोन्स के खास फीचर्स की बात करें तो इनमें आपको कस्टम 30mm डायनेमिक ड्राइवर्स देखने को मिल जाएंगे, जिनमें हाई-रिजिडिटी कार्बन कंपोजिट डोम और सॉफ्ट एज डिजाइन मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि इससे वोकल क्लैरिटी, इंस्ट्रूमेंट सेपरेशन और हाई-फ्रीक्वेंसी डिटेल पहले से और भी अच्छी मिलेगी। हेडफोन्स में बंद-बैक डिजाइन भी मिलने वाला है।

इतना ही नहीं सोनी का कहना है कि ये पहला हेडफोन है जिसमें DSEE Ultimate फीचर देखने को मिल रहा है। ये फीचर Edge AI की मदद से कंप्रेस्ड म्यूजिक फाइल्स की क्वालिटी को रियल टाइम में अच्छा बना सकता है। साथ ही इसमें 360 Reality Audio Upmix सपोर्ट भी मिलने वाला है, जिसमें Music, Cinema और Game के लिए अलग-अलग मोड मिलेंगे।

हेडफोन्स में WH-1000XM6 जैसा ही जबरदस्त Active Noise Cancellation मिलेगा। साथ ही हेडफोन्स में 12 माइक्रोफोन और Adaptive NC Optimiser टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जो आसपास के माहौल के हिसाब से नॉइज कैंसलेशन को एडजस्ट करेगी। हेडफोन में ANC के साथ 24 घंटे और ANC के बिना 32 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल सकता है।

Tag: #nextindiatimes #Sony1000XTheCollexion #Sony

RELATED ARTICLE