38 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

जानें कौन थीं मॉडल ट्विशा शर्मा, हर महीने करती थी इतनी कमाई

भोपाल। भोपाल में मॉडल और पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शादी के महज 5 महीने बाद फंदे से लटकी मिली ट्विशा शर्मा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल हम आपको बताते हैं कि आखिर ट्विशा शर्मा कौन थी, उन्होंने कहां से पढ़ाई की थी और मॉडलिंग से लेकर काॅर्पोरेट दुनिया तक उनका सफर कैसा रहा?

यह भी पढ़ें-…तो इस वजह से करीना कपूर और करिश्मा का नाम पड़ा ‘बेबो’ और ‘लोलो’

ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थी। वह पढ़ाई-लिखाई में अच्छी होने के साथ-साथ ग्लैमर और क्रिएटिव फील्ड में भी काफी रुचि रखती थी। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में अपना करियर बनाया। ट्विशा ने 2009 से 2012 के बीच मॉडलिंग इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसी दौरान उन्होंने मिस पुणे ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता, जिसके बाद उन्हें एडवर्टाइजमेंट और फिल्मों में काम करने के मौके मिलने लगे।

बताया जाता है कि उन्होंने कुछ कमर्शियल प्रोजेक्ट्स और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया था। उनकी चर्चित फिल्म में मुग्गुरू मोनागल्लू का नाम सामने आया है। इसके अलावा वह साल 2018 में जरा संभल के नाम की शॉर्ट फिल्म में भी नजर आई थी। मॉडलिंग और फिल्मों में लगातार सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में काम शुरू किया। वह दिल्ली में कई सालों तक मार्केटिंग कम्युनिकेशन और डिजिटल एजुकेशन से जुड़े पदों पर काम करती रही।

उनके लिंकडीन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने मुंबई की एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर भी काम किया। बाद में वह जर्मन एकेडमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन में कम्युनिकेशन और ऑनबोर्डिंग मैनेजर के पद पर जुड़ी रही। बताया जा रहा है कि शादी के समय भी वह एक प्राइवेट कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं। वहीं ट्विशा के परिवार के अनुसार वह अच्छी और मोटी कमाई करती थी और आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर थी।

ट्विशा शर्मा की मुलाकात साल 2024 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में परिवार की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई। समर्थ सिंह भोपाल जिला अदालत में वकालत करता है, जबकि उसकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज है। शादी के बाद ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ससुराल में रहने लगी लेकिन परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

Tag: #nextindiatimes #TwishaSharma #Noida

RELATED ARTICLE