38 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

आज शुक्र बदल रहे हैं चाल, तुला, वृश्चिक सहित इन 6 राशियों पर दिखेगा असर

मेष:कार्यक्षेत्र में आपके लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी उग्र वाणी किसी विवाद का कारण न बने। परिवार में धन के मामलों पर बहस से बचें। शनिदेव का बारहवें भाव में होना मानसिक दबाव दे सकता है, इसलिए बेवजह की चिंता और फिजूलखर्ची से दूर रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ यादगार समय बीतेगा।

वृषभ :आपकी राशि में सूर्यदेव और बुधदेव की उपस्थिति आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी और सही निर्णय लेने में मदद करेगी। मिथुन राशि के शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव आपके धन लाभ और पारिवारिक सुख को बढ़ावा देंगे। हालांकि, बारहवें भाव के मंगलदेव मन में अनजानी बेचैनी और गुस्सा पैदा कर सकते हैं, जिससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। बातचीत में अड़ियल रुख अपनाने से बचें, वरना अपनों के साथ गलतफहमी हो सकती है। 

मिथुन :आज आपके विचारों और काम करने के प्रैक्टिकल तरीके की सराहना करेंगे। मेष राशि के मंगलदेव आपको प्रभावशाली मित्रों और सामाजिक दायरे से सहयोग दिलाने में मददगार रहेंगे। करियर में नेटवर्किंग के माध्यम से नए मौके मिल सकते हैं। शनिदेव दसवें भाव में रहकर काम की जिम्मेदारियां और डेडलाइन का दबाव बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन मध्यम है; फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं।

कर्क :टीम वर्क के जरिए लाभ पाएंगे। दोस्तों और प्रभावशाली लोगों से मदद मिलने की पूरी उम्मीद है। मेष राशि के मंगलदेव आपके करियर में ऊर्जा और दृढ़ संकल्प भरेंगे, जिससे आप चुनौतीपूर्ण कार्यों को भी जोश के साथ पूरा करेंगे। हालांकि, अधिकारियों के साथ असहमति या गुस्से से बचना जरूरी है। बारहवें भाव के शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव फिजूलखर्ची और मन में दुविधा बढ़ा सकते हैं। रिश्तों में थोड़े इमोशनल हो सकते हैं, इसलिए छोटी बातों को दिल पर न लें। 

सिंह : आज का दिन आपके करियर और सामाजिक छवि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नौवें भाव के मंगलदेव आपके आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी को निखारेंगे। नेटवर्किंग और सामाजिक मेलजोल के लिए बृहस्पतिदेव का गोचर शुभ है। आपकी राशि में केतु की उपस्थिति व्यक्तिगत फैसलों में भ्रम पैदा कर सकती है, इसलिए अहंकार से दूर रहें। आठवें भाव के शनिदेव पैसों के लेन-देन में देरी या मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं, इसलिए वित्तीय जोखिम न लें।

कन्या:आज अनुभवी लोगों से सीखने का मौका मिलेगा। दसवें भाव के शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव करियर में तरक्की, नए अवसर और समाज में मान-सम्मान दिला सकते हैं। आपके अनुशासित रवैये की ऑफिस में तारीफ होगी। आठवें भाव के मंगलदेव आर्थिक दबाव और मन में बेचैनी पैदा कर सकते हैं, इसलिए संयुक्त निवेश में जल्दबाजी न करें। सातवें भाव के शनिदेव रिश्तों में गंभीरता लाएंगे, लेकिन भावनाओं को सही से व्यक्त न करने पर पार्टनर से दूरी महसूस हो सकती है। 

तुला:आज रचनात्मकता और कलात्मक सोच से आपको नई पहचान मिल सकती है। हर काम में संतुलन बनाने की आपकी कोशिश आज सफल होंगी। करियर में नए विचारों को लागू करने के लिए दिन अच्छा है। खासकर मार्केटिंग और डिजाइन से जुड़े लोग क्रिएटिव आइडिया पेश कर सकते हैं। लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन बहुत रोमांटिक साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकते हैं।

वृश्चिक :चंद्रदेव आज कुंभ राशि में आपके चौथे भाव सुख, माता और घर के स्थान से गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपको घर-परिवार, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रही है। आज आप अपनी आंतरिक शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते बड़े फैसले ले सकेंगे। ग्रहण के बाद का प्रभाव आपको अधिक गंभीर और फोकस्ड रहने के लिए प्रेरित करेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन लाभ देने वाला हो सकता है।

धनु:आज आपका मन कुछ नया सीखने का करेगा। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा आस-पास के लोगों को भी उत्साहित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। लव लाइफ में आज अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। 

मकर :आज आप गंभीरता से काम करेंगे और उसके प्रति बहुत समर्पित रहेंगे। मंगल का आपकी राशि में होना आपको पराक्रमी बनाएगा। करियर के क्षेत्र में आज आपको पुरानी मेहनत का फल मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी सूझबूझ अच्छी रहेगी, और आर्थिक नुकसान से बच पाएंगे। रिश्तों के मामले में आज थोड़ा समय निकालने की जरूरत है। परिवार की जरूरतों पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

कुंभ :आज घर परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। पांचवें भाव के शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव आपकी क्रिएटिविटी, रोमांस और सीखने की गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। तीसरे भाव के मंगलदेव आपको जिम्मेदारियों को निभाने के लिए जरूरी साहस और आत्मविश्वास देंगे। आपकी अपनी राशि में राहु और दूसरे भाव में शनिदेव होने से मन में भ्रम, भावनात्मक बेचैनी और पैसों को लेकर गंभीरता बनी रहेगी। 

मीन:आज निर्णय लेने की क्षमता और प्रैक्टिकल सोच का आपको फायदा मिलेगा। चौथे भाव के शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव घरेलू सुख-सुविधाओं और परिवार से भावनात्मक सहयोग दिलाने में सहायक होंगे। आपकी अपनी राशि में शनिदेव व्यक्तिगत फैसलों में अनुशासन और मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं। दूसरे भाव के मंगलदेव वाणी में कड़वाहट और फिजूलखर्ची ला सकते हैं, इसलिए कड़वे शब्दों के इस्तेमाल से बचें। राहु के प्रभाव से अनजानी चिंता या नींद में बाधा आ सकती है।  

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE