36 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

Horoscope: मकर में चंद्र का प्रवेश, देखें किसे होगा नुकसान और किसे होगा मुनाफा?

मेष:आज चंद्रदेव आपके दशम भाव अर्थात करियर और महत्वाकांक्षा क्षेत्र से गोचर करेंगे। आपको अपनी जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने का प्रबल प्रेरणा मिल सकती है। वृषभ राशि में सूर्यदेव आपके वित्तीय मामलों को स्थिर करने में सहायता करेंगे। कर्क राशि में मंग देव आपके घरेलू जीवन में तनाव उत्पन्न कर सकते हैं। अतः घर पर धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा।

वृषभ :सूर्यदेव आपकी राशि में होने के कारण आपको आत्मविश्वास की अनुभूति होगी। मिथुन राशि में बृहस्पति देव आपके वित्तीय योजनाओं का समर्थन करेंगे। राहु कुंभ राशि में आपके दशम भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे करियर पर आपका फोकस बढ़ेगा। सिंह राशि में केतु आपके गृहस्थ जीवन में कुछ अस्थिरता ला सकता है। परिवार और कार्य जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

मिथुन :आज चंद्रदेव आपके अष्टम भाव से गोचर करेंगे। आपकी भावनाएँ गहरी और तीव्र हो सकती हैं। छुपे हुए रहस्य सामने आ सकते हैं। अतः जल्दबाजी में निवेश से बचना चाहिए। आपके लग्न स्वामी बुध देव मेष राशि में हैं, जो आपको अधिक दृढ़निश्चयी बना सकते हैं। आपकी राशि में गुरु का प्रभाव आपके विकास और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करेगा।
कर्क :आज चंद्रमा आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे। आपका ध्यान भागीदारी और साझेदारी पर केंद्रित रहेगा। करियर में भी अवसर मिल सकते हैं। आपका योगकारक ग्रह मंगल दोषग्रस्त है, इसलिए विवाद और टकराव से बचना आवश्यक होगा। आपके लग्न स्वामी चंद्रदेव मकर राशि से गोचर कर रहे हैं, अतः आपको स्थिर और संतुलित बने रहना चाहिए।

सिंह :आज चंद्रमा आपके छठे भाव से गोचर करेंगे। इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य और दैनिक कार्यों पर केंद्रित रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी आदतों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा। आपके लग्न स्वामी सूर्य वृषभ राशि से गोचर कर रहे हैं, जो आपके सामाजिक और सार्वजनिक छवि को सशक्त बनाता है। इसके साथ ही, आपको अपने कार्यों में अधिक फोकस और एकाग्रता की आवश्यकता होगी।

कन्या:आज चंद्रमा आपके पंचम भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपकी रचनात्मकता, प्रेम और संतान से जुड़े विषयों को उजागर करता है। आपके मन में भावनाओं की तरंगे चल सकती हैं और आप किसी कलात्मक कार्य या अभिव्यक्ति में समय बिता सकते हैं। आपके लग्नेश बुध मेष राशि में स्थित हैं, जिससे विचारों में तीव्रता आ सकती है। यदि आप लेखन, कला या शिक्षा से जुड़े हैं, तो यह दिन आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा।

तुला: छठे घर की ऊर्जा आपको उन बारीकियों को पकड़ने में मदद करेगी जिन्हें दूसरे छोड़ देते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे। ऑफिस की राजनीति से खुद को बचाकर रखें। छठे घर के सूर्य पुराने ऋण चुकाने के लिए मदद करेंगे। हालांकी, पंचम भाव का तनाव चेतावनी देता है कि आज शेयर बाजार या किसी भी तरह के शॉर्ट-कट निवेश से दूर रहें।

वृश्चिक : मिथुन राशि में बृहस्पति परिवर्तन लेकर आ रहे हैं। राहु आपके चतुर्थ भाव से गोचर कर रहे हैं। यह घर के वातावरण में बदलाव की ओर संकेत कर रहा है। केतु दशम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। यह करियर लक्ष्यों के पुनर्मूल्यांकन की ओर ले जा रहा है। सावधानी से योजना बनाएं और किसी भी चीज़ में जल्दबाज़ी न करें। उपयोगी संवादों पर ध्यान दें।

धनु:ऑफिस में आज का दिन बहुत व्यस्त है और बिखरा हुआ लग सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों को सही मार्गदर्शन मिलेगा। घर से किया गया काम आज ज्यादा उत्पादक और शांतिपूर्ण रहेगा। दूसरे घर के चंद्रमा आपको फालतू खर्चों से बचने की शक्ति देंगे। किसी को उधार देने से बचें। ट्रैवल या मेहंगे गैजेट्स पर होने वाले खर्चों को फिल्हाल टाल देना ही समझदारी है।

मकर :आप आज एक मेंटर की भूमिका में रहेंगे। आपका अनुशासन जूनियर्स के लिए उदाहरण बनेगा। कम्युनिकेशन और मार्केटिंग के कामों में आज आपको विशेष सफलता मिल सकती है। तीसरे घर का सूर्य छोटे निवेश के लिए अच्छा है, लेकिन दूसरे घर का तनाव चेतावनी देता है कि बड़ा वित्तीय जोखिम न लें। ऑनलाइन भुगतान और बैंक लेनदेन करते समय ज्यादा अलर्ट रहें।

कुंभ :की इच्छा कर सकते हैं। आपके सपनों में गहरा अर्थ हो सकता है। आपके लग्नेश शनि देव मीन राशि में हैं, जो शांत चिंतन का समर्थन करते हैं। मिथुन राशि में बृहस्पति का गोचर आपकी रचनात्मकता और आनंद को बढ़ावा देता है। सूर्य वृषभ राशि में है, जिससे आपका ध्यान परिवार और आराम पर बना रहेगा।

मीन:सूर्य वृषभ राशि से गोचर कर रहे हैं, जो आपको स्पष्टता से बोलने में मदद करता है। राहु आपके बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आध्यात्मिक सपने या यात्रा की इच्छा हो सकती है। केतु आपके छठे भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपको अपने स्वास्थ्य के तरीकों पर पुनर्विचार करने के लिए कहता है। आपको अपने लक्ष्य और मूल्यों को संतुलित करना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE