40 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

HMD का सबसे सस्ता फोन होगा जल्द लांच, देखें इसके फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप काफी समय से ₹10,000 से ₹15,000 के बजट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन का वेट कर सकते हैं जो 21 मई को भारत में लॉन्च होने वाला है। शुरुआती जानकारी से फोन के कुछ फीचर्स सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें-Vivo Y6 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत भी है बेहद कम; देखें फीचर्स

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि HMD भारत के लिए Vibe 2 5G के तीन वेरिएंट पेश कर सकता है। जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत लगभग 9 हजार रुपये होने की उम्मीद है। जबकि इसके 4GB/128GB वाले मॉडल की कीमत लगभग 10 हजार रुपये होने की उम्मीद है, जबकि डिवाइस के 6GB/128GB वाले मॉडल की कीमत लगभग 11 हजार रुपये हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में HD+ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की LCD स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, कंपनी का कहना है कि Vibe 2 5G में IP64 रेटिंग मिलेगी, जिसका मतलब है कि ये फोन धूल और पानी की हल्की बूंदों से सुरक्षित रहेगा। रिपोर्ट्स से ये भी पता चलता है कि फोन में Unisoc T8200 चिपसेट मिल सकता है, जो एंट्री-लेवल 5G फोन के लिए है।

फोटोग्राफी के लिए Vibe 2 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने वाला है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया जा सकता है। यानी फोन में एक बेसिक डुअल-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो कि एडवांस्ड फोटोग्राफी के बजाय रोजाना के इस्तेमाल पर ज्यादा फोकस करता है। इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बैटरी, 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Tag: #nextindiatimes #HMDVibe25G #HMD

RELATED ARTICLE