38 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

Meta के स्मार्ट ग्लासेस में आया कमाल का अपडेट, अब उंगलियों के इशारे से टाइप होंगे मैसेज

टेक्नोलॉजी डेस्क। मेटा ने Meta Ray-Ban Display के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट अनाउंस किया है जिसमें कई ऐसे फीचर्स ऐड किए गए हैं जिनका हिंट स्मार्ट ग्लासेस की लॉन्चिंग के समय दिया गया था। ये अपडेट मैसेजिंग और एक्सेसिबिलिटी टूल्स का दायरा बढ़ाता है, रिकॉर्डिंग की नई खूबियां लाता है और नेविगेशन सपोर्ट को और बेहतर बनाता है।

यह भी पढ़ें-Honor का नया टैबलेट लॉन्च; दमदार प्रोसेसर और 10,100mAh की बैटरी से है लैस

मेटा ने इस प्लेटफॉर्म के लिए डेवलपर प्रीव्यू एक्सेस भी ओपन कर दिया है जिससे थर्ड-पार्टी डेवलपर्स वेब एप्स बना सकेंगे और मोबाइल एप्स को ग्लासेस तक एक्सटेंड कर सकेंगे। इसके अलावा इस साल के अंत में कुछ और सॉफ्टवेयर इंप्रूवमेंट्स और नए AI फीचर्स आने वाले हैं।

कंपनी ने एक डिस्प्ले रिकॉर्डिंग फीचर भी पेश किया है जो ग्लासेस के डिस्प्ले पर दिखने वाले कंटेंट, यूजर के कैमरा फीड और ऑडियो को एक ही वीडियो में जोड़ देता है। कंपनी ने ये भी बताया कि टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन अब पूरे अमेरिका और लंदन, पेरिस और रोम जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध है। डेवलपर्स अब डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम के जरिए ग्लासेस के लिए सॉफ्टवेयर टूल्स टेस्ट कर सकते हैं। डेवलपर्स HTML, CSS और JavaScript का इस्तेमाल करके स्टैंडअलोन वेब एप्स बना सकते हैं और उन्हें एक URL के जरिए ग्लासेस पर डिप्लॉय कर सकते हैं।

अब तक इन ग्लासेस को चार सॉफ्टवेयर अपडेट मिल चुके हैं। इन अपडेट्स ने रिमाइंडर, मौसम, स्टॉक और कैलेंडर के लिए विजेट्स जोड़े हैं, साथ ही स्पॉटिफाई प्लेलिस्ट का क्विक एक्सेस और इंस्टाग्राम रील्स का सपोर्ट भी दिया है। इन टूल्स का मकसद गेम्स, ट्रांजिट यूटिलिटी, कुकिंग गाइड्स, शॉपिंग लिस्ट और म्यूजिक प्रैक्टिस एप्स जैसे एक्सपीरिएंस को सपोर्ट करना है।’वियरेबल्स डिवाइस एक्सेस टूलकिट’ का इस्तेमाल करके डेवलपर्स मौजूदा मोबाइल एप्स को ग्लासेस तक एक्सटेंड कर सकते हैं और टेक्स्ट, इमेज, लिस्ट, बटन और वीडियो प्लेबैक जैसे इंटरफेस एलिमेंट्स जोड़ सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #Meta #MetaRayBanDisplay

RELATED ARTICLE