टेक्नोलॉजी डेस्क। Amazon Great Summer Sale के दौरान लगभग सभी स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपका बजट 50,000 रुपये से कम है और आप एक ऑल-राउंड परफॉर्मेंस वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो आपको Samsung Galaxy S25 FE पर जरूर विचार करना चाहिए। Galaxy S25 FE पर फिलहाल 10,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है।
यह भी पढ़ें-Vivo ने लांच किया अपना एक और नया 5G फोन; मिलेगी 7,200mAh बैटरी
Samsung Galaxy S25 FE अब 17 परसेंट डिस्काउंट के बाद MRP प्राइस 59,999 रुपये की जगह 49,835 रुपये के प्राइस टैग के साथ मिल रहा है। ये कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है। Amazon Pay ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर कस्टमर्स कुछ और छूट भी पा सकते हैं। Amazon नो-कॉस्ट EMI के साथ EMI ऑप्शन्स भी दे रहा है। किस्तें 1,752 रुपये प्रति महीने से शुरू हैं।

अगर आपके पास रिप्लेस करने के लिए कोई डिवाइस है, तो आप कीमत को 31,650 रुपये तक और कम कर सकते हैं। लेकिन ये फोन की वर्किंग कंडीशन और दूसरी चीजों पर निर्भर करेगा। आप कुछ एक्स्ट्रा पैसे देकर एक्सटेंडेड वारंटी और दूसरे एड-ऑन्स भी ले सकते हैं। ये डिवाइस एक शानदार मिड-प्रीमियम चॉइस है और ये Galaxy AI फीचर्स, एक बेहतरीन 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले और सात साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट ऑफर करता है। साथ ही 45W की चार्जिंग, स्लिम 7.4mm बॉडी और Gemini Live इंटीग्रेशन इस डील को और भी बेहतर बनाते हैं।
अगर आप एक गेमर हैं, तो आपको इस पर विचार नहीं करना चाहिए। ये फोन Exynos 2400 चिपसेट के साथ है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 50MP वाइड एंगल कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा रियर पर मिलता है। इसकी बैटरी 4900mAh की है और यहां 15W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।
Tag: #nextindiatimes #SamsungGalaxyS25FE #Samsung




