29 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

चाय को ज्यादा देर तक उबालना है बेहद हानिकारक, टी लवर्स रखें ध्यान

हेल्थ डेस्क। भारतीय घरों में चाय (Tea) की चुस्की के बिना दिन शुरू नहीं होता। लोग इसे गैस पर चढ़ाकर उबलने देते हैं। ऐसा माना जाता है कि चाय जितनी ज्यादा देर तक उबलेगी, उतना ही इसका स्वाद अच्छा आएगा। पर हकीकत इससे काफी अलग है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जरूरत से ज्यादा उबाली गई चाय आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है?

यह भी पढ़ें-खाली पेट चाय या कॉफी पीने वाले हो जाएं सावधान, हो जाएगा तगड़ा नुकसान

आमतौर पर लोग चाय को लंबे समय तक उबालकर उसका स्वाद और गाढ़ापन बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यही आदत शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती है। चाय बनाने का सही समय और तरीका आपके स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है। अक्सर लोग चाय को ज्यादा देर तक उबालकर उसे गाढ़ा और स्ट्रॉन्ग बनाना पसंद करते हैं, लेकिन यह आदत नुकसानदेह हो सकती है।

1–2 मिनट: यह चाय बनाने का सबसे सही समय माना जाता है। इसमें स्वाद, सुगंध और पोषक तत्व संतुलित रहते हैं।
3–5 मिनट: इस दौरान चाय थोड़ी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो जाती है, लेकिन धीरे-धीरे इसके पोषक तत्व कम होने लगते हैं।
6–10 मिनट: ज्यादा उबालने से चाय में टैनिन और कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पाचन पर असर पड़ सकता है।
10 मिनट से अधिक: इतनी देर तक उबली चाय शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है और इससे एसिडिटी, गैस व कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ज्यादा उबली चाय के नुकसान:

पाचन तंत्र पर बुरा असर डालती है।
आयरन के अवशोषण में बाधा डालती है।
पेट में जलन और भारीपन बढ़ाती है।
एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा घटाती है।
लंबे समय में शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है।

चाय के शौकीन लोगों को हमेशा याद रखना चाहिए कि सही तरीके से बनाई गई चाय न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होती है। इसलिए हमेशा सही तरह से चाय बनाएं और उबालने के समय का खास ध्यान रखें।

सेहत से जुडी खबरे पढे।

Tag: #nextindiatimes #Tea #Health #Lifestyle

RELATED ARTICLE