टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग जल्द ही अपने नए फोल्ड और फ्लिप फोन लॉन्च करने वाला है। इसी बीच अब Samsung Galaxy Z Flip 8 को लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आई है, जिससे पता चलता है कि इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसमें कुछ सुधार किए गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung इस बार हार्डवेयर को वैसा ही रखते हुए, यूजर के ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
Samsung एक नया हिंज मैकेनिज़्म ला सकता है, जिसका मकसद Galaxy Z Flip 8 के इंटरनल फोल्डिंग डिस्प्ले पर दिखने वाली क्रीज को कम करेगा। इस अपग्रेड से फोन को खोलने पर स्क्रीन लगभग सपाट दिखाई देगी, जिससे फ्लिप-स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन की सबसे ज्यादा दिखाई देने वाली कमियों में से एक का समाधान हो जाएगा।
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस हिंज में बदलाव के कारण डिवाइस के साइज में भी थोड़ा-बहुत बदलाव होने की उम्मीद है। फोन की चौड़ाई थोड़ी बढ़ सकती है, जबकि मोड़ने पर इसकी मोटाई लगभग 0.5mm कम होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं डिवाइस का वजन भी कम होकर लगभग 180 ग्राम होने की उम्मीद है, जिससे इसे लंबे टाइम तक यूज करना ज्यादा आसान हो जाएगा।

इस डिवाइस में पिछली पीढ़ी की तरह ही 4,300mAh की बैटरी और 25W वायर्ड चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है। स्पीकर, वाइब्रेशन मोटर और कवर डिस्प्ले जैसे अन्य फीचर्स में भी बिना किसी बड़े अपग्रेड के आ सकते हैं। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 10-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। हैंडसेट Samsung के आने वाले 2nm Exynos 2600 चिपसेट से लैस हो सकता है।
Tag: #nextindiatimes #SamsungGalaxyZFlip8 #Samsung




