29 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

इजरायल पर कितना है कर्ज, देखें कहां-कहां से ले रखा है उधार?

डेस्क। मिडिल ईस्ट में अमेरिका, ईरान और Israel के बीच जारी तनाव ने ईरान के साथ-साथ इजरायल की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर डाला है। गाजा और ईरान से जुड़े संघर्षों के बीच इजरायल का खर्च तेजी से बढ़ा है। जिसका सीधा असर उसके कर्ज पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में आईये जानते हैं इजरायल पर फिलहाल कितना कर्ज है?

यह भी पढ़ें-ईरान-अमेरिका या पाकिस्तान; कौन उठा रहा इस्लामाबाद में शांतिवार्ता का खर्चा

हाल ही के आंकड़ों के अनुसार साल 2025 के अंत तक इजरायल का कुल सरकारी कर्ज बढ़कर करीब 443.9 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पहले 2024 में यह करीब 364 अरब डॉलर था। यानी 1 साल में ही कर्ज में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। कर्ज से जीडीपी अनुपात भी बढ़कर 67 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है जो इस बात का संकेत है कि युद्ध और बढ़ते खर्च का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

इजरायल अपने घरेलू कर्ज का बड़ा हिस्सा अपने ही नागरिकों और संस्थाओं से जुटाता है। पेंशन फंड, बीमा कंपनियां और अन्य वित्तीय संस्थान सरकार के बॉन्ड खरीदते हैं। 2024 में जुटाए गए कर्ज का करीब 79 प्रतिशत हिस्सा घरेलू बाजार से आया। इसके अलावा दुनिया भर में रहने वाले यहूदी समुदाय के जरिए भी इजरायल को बड़ी रकम मिलती है।

इजरायल बॉन्ड के जरिए 1951 से अब तक 55 डॉलर से ज्यादा जुटाए जा चुके हैं। युद्ध के समय इनकी बिक्री और तेज हो जाती है। वहीं इजरायल वैश्विक बाजारों से भी बॉन्ड जारी करके पैसा जुटाता है। 2026 की शुरुआत में उसने 6 अरब डॉलर का अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड जारी किया, जिससे उम्मीद से कई गुना ज्यादा निवेश मिला। इसके अलावा अमेरिका की ओर से मिलने वाला लोन गारंटी भी इजरायल के लिए एक मजबूत सहारा है।

Tag: #nextindiatimes #Israel #IranWar #IsraelEconomyCrisis

RELATED ARTICLE