44.5 C
Lucknow
रविवार, जून 28, 2026

लोकसभा सांसदों को कितनी मिलती है सैलरी, साथ में मिलती हैं क्या सुविधाएं

नई दिल्ली। Lok Sabha चुनाव जीतकर सांसद सदस्य बनने वालों को सरकार की ओर 5 साल तक कई सुविधाएं मिलती हैं। कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उन्हें पेंशन व कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं। सांसद सदस्य को वेतन के तौर पर हर माह एक लाख रुपये मिलते हैं। दिल्ली में आवास, 3 फोन, सरकार की खर्च पर हवाई मार्ग, रेल मार्ग व सड़क मार्ग से यात्रा सहित कई सुविधाएं मिलती है।

यह भी पढ़ें-अभी कितनी लोकसभा सीटों पर है महिला सांसदों का कब्जा, पढ़ें यहां

अगर सैलरी की बात करें तो एक सांसद को महीने में 1 लाख रुपये वेतन के रूप में मिलता है। इसके अलावा 1 अप्रैल 2023 से एक नया नियम लागू किया गया है, जिसके तहत सांसदों की सैलरी और दैनिक भत्ते में हर पांच साल के बाद बढ़ोतरी की जाएगी। एक सांसद को किसी सदन के सत्र में या किसी समिति की बैठक में उपस्थित होने या संसद सदस्य से जुड़े किसी भी काम से यात्रा करने पर अलग भत्ता दिया जाता है।

सांसद को हर महीने 70 हजार रुपये निर्वाचन क्षेत्र भत्ते के रूप में मिलते हैं। इसके अलावा सांसद को दिल्ली स्थित अपने निवास या दिल्ली के कार्यालय में टेलिफोन लगवाने पर कोई चार्ज नहीं देना होता है। उसे पचास हजार फ्री लोकल कॉल की सुविधा मिलती है। सांसद को कार्यालय व्यय भत्ते के रूप में हर महीने 60 हजार रुपये मिलते हैं।

एक सांसद अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के अलावा जनता से जुड़े मुद्दे और सवालों को संसद में उठाता है। संसद में जब कोई कानून पास होना होता है तो सांसद वोटिंग करता है। इसके अलावा वह राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव में सीधी भूमिका निभाता है। वह कई समितियों में रहकर भी देश और लोगों की भलाई के लिए काम करता है।

Tag: #nextindiatimes #LokSabha #MP #Election

RELATED ARTICLE