40.4 C
Lucknow
रविवार, जून 28, 2026

सिद्धार्थनगर में बीच सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो हुआ वायरल

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में आज सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इसका एक वीडियो (Video) तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह आज का ही वीडियो है। महिला ने घर का सामान सड़क पर फेंक दिया और बीच में आने वाले राहगीरों से भिड़ गयी। इस दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: बार बलाओं का डांस देखने गए युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

मामला इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-डुमरियागंज रोड का बताया जा रहा है, जहां एक महिला ने बीच सड़क हंगामा खड़ा कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ओम पेट्रोल पंप के सामने महिला ने आभूषण, पायल, फ्रिज और आलमारी जैसे घरेलू सामान सड़क पर फेंक दिए और जमकर तमाशा किया। इस दौरान महिला राहगीरों से भी भिड़ती नजर आई और गाली-गलौज करते हुए लोगों से उलझती रही।

हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोग वीडियो बनाते रहे और मामला देखते रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला पहले भी अपना सामान घर ले जा चुकी है, लेकिन एक बार फिर सड़क पर लाकर हंगामा कर रही है। फिलहाल यह मामला इटवा थाना क्षेत्र का है और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #ViralVideo

RELATED ARTICLE