एंटरटेनमेंट डेस्क। Superman पर न जाने अब तक कितनी फिल्में-टीवी सीरीज बनी हैं। एक ऐसा काल्पनिक किरदार जिसने बच्चों से लेकर बड़े तक को ये यकीन दिलाया कि हर किसी के अंदर एक सुपरहीरो है।अब तो ‘स्पाइडरमैन’ से लेकर ‘हल्क’, वंडर वुमन, बैटमैन, कैप्टन अमेरिका, ग्रीन लैंटर्न, थोर, ब्लैक पैंथर, आयरन मैन, वोल्वरिन जैसे कई सुपरहीरो कैरेक्टर स्क्रीन पर अलग-अलग फिल्मों में दर्शकों को देखने को मिले।
यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स
साल 1933 में उन्होंने ग्लेनविले हाई स्कूल में पढ़ाई के दौरान जेरी सीगल और शस्टर ने सुपरमैन का किरदार बनाया था। दरअसल क्लीवलैंड के रहने वाले जेरोम उर्फ जैरी जब पढ़ रहे थे, तो वह स्कूल न्यूजपेपर के लिए लिखा करते थे, वहीं पर उन्होंने सबसे पहले ‘सुपरमैन’ को क्रिएट किया था और टोरंटों के रहने वाले उनके दोस्त ने इसके चित्र तैयार किए थे।

दोनों ने एक साथ साल 1936 में कॉमिक बुक बनाने वाले बिजनेस में एंट्री ली। उन्होंने सुपरमैन के कैरेक्टर के साथ नहीं, बल्कि इंक के अन्य एडवेंचर स्ट्रिप्स के लिए न्यू फन कॉमिक के लिए लिखा और चित्रित किया।उनकी सुपरमैन की रचना दुनियाभर में फेमस हो गई और उससे प्रेरित होकर कई निर्माता ने फायदा भी कमाया, लेकिन ‘सुपरमैन’ के ओरिजिनल क्रिएटर को उनके फेमस कैरेक्टर का कोई फायदा नहीं मिला।
साल 1938 में पब्लिशर हैरी डोननफेल्ड ने 135 डॉलर देकर उनसे सुपरमैन की चित्र खरीद लिए थे। उस एक प्रकाशन ने इस काल्पनिक सुपरहीरो की लोकप्रियता को इतना बढ़ा दिया था कि उसके बाद इस पर सुपरमैन मैगजीन से लेकर सिंडिकेट न्यूजपेपर कॉमिक स्ट्रिप्स, म्यूचुअल रेडियो नेटवर्क पर एक शो, एनिमेटेड कार्टून और 15 एपिसोड की मूवी सीरियल, 2 फीचर फिल्म और साल 1950 में इस पर 104 एपिसोड वाली पूरी टेलीविजन सीरीज बनी।
Tag: #nextindiatimes #Superman #Entertainment




