स्पोर्ट्स डेस्क। आज वीकेंड का पहला डबल हेडर होगा। पहला मुकाबला Delhi Capitals और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा। मैच के जरिए दिल्ली चौथी जीत हासिल करके खुद को बेहतर स्थिति में लाने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ पंजाब शानदार फॉर्म में है।
यह भी पढ़ें-फ्री में ऐसे देखें IPL 2026 के मैच, Jio के ये 3 प्लान्स हैं सबसे बेस्ट
दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। वहीं पंजाब अव्वल नंबर पर मौजूद है। दोनों ही टीमों ने 6-6 मैच खेल लिए हैं, जिसमें पंजाब ने 5 में जीत हासिल की है। दिल्ली ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है और 3 में हार का सामना किया है। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में दोनों ही टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं। बाकी एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्सके बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 35वां मैच बेंगलुरू के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अब तक कुल 2 मैच खेले गए हैं। जिसमें से एक मैच में दिल्ली विजयी रही है और एक मैच में उसे एक रन के अंतर से हार मिली है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला दिन में खेला गया था और वो लो स्कोरिंग रहा था।
दिल्ली में तेज गर्मी है ऐसे में पिच में नमी नहीं होगा और पिच स्लो हो सकती है। ऐसे में स्पिनर्स का दबदबा मैच में दिख सकता है और ज्यादा रन नहीं बनेंगे। हालांकि पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। अगर वो पहले बल्लेबाजी करते हैं तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #DCVsPBKS




