स्पोर्ट्स डेस्क। IPL का 19वां सीजन खेला जा रहा है और लीग में अभी तक सारे नियम देखने को मिले हैं। फैंस को इनके बारे में काफी जानकारी है लेकिन कुछ रूल ऐसे हैं, जिनका इस्तेमाल ज्यादा नहीं होता है और उनके बारे में बहुत ज्यादा बताया भी नहीं गया है।ऐसे ही आईपीएल का लोन रूल है, जो कई सीजन से बना हुआ है लेकिन इस बार एकदम से चर्चा में आ गया, जिसकी वजह रविचंद्रन अश्विन हैं।
यह भी पढ़ें-जानें कहां-कहां से कमाई करता है BCCI, 1928 से अब तक कितना हुआ इजाफा?
दरअसल मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स समेत कई टीमें खिलाड़ियों की इंजरी से परेशान हैं। इसी वजह से अश्विन ने ट्वीट करते हुए RCB के स्क्वाड में शामिल विहान मल्होत्रा को लोन पर लेने की बात कही।इस नियम के तहत IPL फ्रेंचाइजी को सीजन के दौरान सीमित अवधि के लिए खिलाड़ी को लोन पर लेने की छूट होती है।

हालांकि एक बार उधार लिया गया खिलाड़ी, सीजन के शेष समय के लिए उधार ली गई टीम के साथ ही रहता है। कोई भी फ्रेंचाइजी उस समय तक ही लोन रूल का इस्तेमाल कर सकती है, जब तक कि सीजन में 7 मैच न खेले हों। अगर इससे ज्यादा खेल लिए तो फिर लोन रूल के इस्तेमाल के लिए योग्य नहीं होगी।
BCCI के द्वारा IPL में लोन रूल को लागू तो किया गया लेकिन इसके साथ कुछ कंडीशन भी जोड़ी। इस नियम के तहत किसी भी खिलाड़ी को लोन नहीं किया जा सकता है, बल्कि उन खिलाड़ियों को ही उधार दिया जा सकता है, जिन्होंने सीजन में दो से ज्यादा मैच न खेले हों, चाहे प्लेइंग इलेवन में या चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर। एक सीजन में कोई फ्रेंचाइजी 2 से ज्यादा खिलाड़ियों को लोन पर नहीं ले सकती है।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #RavichandranAshwin




