41 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

ये है बॉलीवुड का इकलौता 4 हजार करोड़ी फिल्म अभिनेता, बड़े-बड़े दिग्गज भी हैं पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड का एक Actor ऐसा है जो 4 हजार करोड़ी फिल्म एक्टर काफी पहले ही बन चुका है। ये एक्टर 1 हजार करोड़ की 4 फिल्मों में नजर आया है और इसीलिए यह बॉलीवुड का एकमात्र 4000 करोड़ी अभिनेता है। एक्टर 66 साल के हैं लेकिन इनकी पर्सनैलिटी के लोग आज भी कायल हैं।

यह भी पढ़ें-…जब राज कपूर से शादी के लिए गृह मंत्री के पास पहुंच गई थी यह एक्ट्रेस

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि Sanjay Dutt हैं।संजय पिछले कुछ सालों से बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं जिनमें से 4 ऐसी फिल्में थीं जो 1000 करोड़ी रही हैं। 66 साल के एक्टर ने इस रिकॉर्ड से भारतीय सिनेमा में एक अलग और ऊंचा मुकाम हासिल किया है। इसी के साथ वे शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, प्रभास, यश सभी सुपरस्टार अभिनेता से आगे हैं।

संजय दत्त ने ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (2022) में अपने विलेन के किरदार से काफी चर्चा बटोरी। संजय दत्त की यह पहली फिल्म थी जिसने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मारी थी। इसके बाद ‘जवान’ ने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे।’धुरंधर’ (2025) में भी संजय दत्त नजर आए थे। इस फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। इसी तरह से ‘धुरंधर 2’ (2026) ने एक महीने में 1700 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है।

आपको बता दें संजय दत्त इस वक्त धुरंधर 2 में नजर आ रहे हैं, फिल्म में उन्होंने चौधरी असलम का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके स्वैग और स्टाइल की सब तारीफ कर रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है वहीं आर माधवन, राकेश बेदी,सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

Tag: #nextindiatimes #Actor #SanjayDutt

RELATED ARTICLE

close button