32 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

रोहित शर्मा के वो रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना कोहली के लिए है नामुमकिन!

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम Rohit Sharma और विराट कोहली अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों ने लगभग एक ही दौर में टीम इंडिया में कदम रखा और सालों तक वनडे क्रिकेट पर राज किया। रोहित शर्मा के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ पाना बेहद मुश्किल माना जाता है।

यह भी पढ़ें-जानें कितनी है विराट कोहली की प्रॉपर्टी? विदेश में भी है आलीशान घर

-रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है। दूसरी ओर कोहली अब तक वनडे में एक भी दोहरा शतक नहीं लगा पाए हैं। उनका इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 183 रन ही बनाए हैं।

-2019 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 शतक जड़े थे, जो एक ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा हैं। विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक वर्ल्ड कप में 3 शतक का रहा है।

– वनडे क्रिकेट में रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उनके नाम 352 छक्के दर्ज हैं। रोहित ने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। कोहली (169 )इस मामले में काफी पीछे हैं और उनके छक्कों की संख्या रोहित के आसपास भी नहीं है।

-रोहित शर्मा ने अपनी 264 रन की पारी में 186 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बनाए थे। इसमें 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे। यह भी एक अनोखा रिकॉर्ड है, जिसमें विराट काफी पीछे नजर आते हैं।

रोहित और कोहली दोनों ही अब वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट के करीब हैं। रोहित शर्मा के ये रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रह सकते हैं।अब दोनो दिग्गज आईपीएल 2026 में आमने-सामने नजर आने वाले हैं।

Tag: #nextindiatimes #RohitSharma #ViratKohli

RELATED ARTICLE

close button