टेक्नोलॉजी डेस्क। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए आईफोन 17 को ऐप्पल ने कई शानदार अपडेट के साथ उतारा था। उसके बाद से ही ऐप्पल के दीवानों की अपकमिंग आईफोन 18 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। अब इस आईफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इनकी मानें तो अपग्रेड्स के मामले में ग्राहकों को निराश नहीं होना पड़ेगा और आईफोन 18 में कई धांसू अपडेट देखने को मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें-सस्ते में मिल रहे iPhone 17 समेत Apple प्रोडक्ट्स, यहां मिल रहा तगड़ा ऑफर
बैटरी पैक के मामले में आईफोन 18 को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐप्पल इसमें 4000mAh से बड़ा बैटरी पैक दे सकता है। अभी आईफोन 17 में 3692mAh कैपेसिटी वाली बैटरी मिलती है। इसकी तुलना में आईफोन 18 काफी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा। इस बार भी ऐप्पल लेटेस्ट आईफोन का प्रोसेसर अपग्रेड करेगी। iPhone 18 में A20 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्पीड और प्रोसेसिंग के मामले में आईफोन 17 में मिलने वाले A19 प्रोसेसर से बेहतर होगा।

आईफोन 18 में यूजर्स को नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी देखने को मिलेगा। आईफोन 17 जहां iOS 26 सीरीज के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुए थे, वहीं अपकमिंग आईफोन में iOS 27 देखने को मिलेगा। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में सिरी के नए वर्जन समेत कई लेटेस्ट फीचर्स और डिजाइन ओवरहॉल देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा इसमें ऐप्पल इंटेलीजेंस समेत कई नए एआई फीचर्स मिलने की भी पूरी संभावना है। आईफोन 17 सीरीज में ऐप्पल ने नए कलर ऑप्शन पेश किए थे। आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के भी नए कलर ऑप्शन में आने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सीरीज के स्टैंडर्ड वेरिएंट को भी नए कलर ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है।
Tag: #nextindiatimes #iPhone18 #Technology #iPhone17




