35 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

Samsung Galaxy M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, पढ़ें इसके स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग ने भारत में अपना एक नया बजट 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy M17e 5G के नाम से पेश किया है। ऑल न्यू Galaxy M17e 5G अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है।

यह भी पढ़ें-तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Lava Play Max 5G, मिलेगी दमदार बैटरी

इस डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी देखने को मिल रही है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये एक बार चार्ज करने पर 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। साथ ही डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6000-सीरीज चिपसेट भी देखने को मिल रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामसुंग के इस फोन में 6.58-इंच की HD+ PLS LCD स्क्रीन देखने को मिल रहा है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और 16 मिलियन कलर ऑफर करता है। धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए फोन में IP54 रेटिंग है। डिवाइस में लेटेस्ट Android 16-बेस्ड OneUI 8 मिल रहा है। डिवाइस को 6 OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।

फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर कर रहा है। डिवाइस में 6GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज भी है, जिसे आप microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए सामसुंग के इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा डिवाइस में 6,000mAh बैटरी है।

Tag: #nextindiatimes #SamsungGalaxyM17e5G #Samsung #Technology

RELATED ARTICLE

close button