सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) का आगमन हुआ। वह एक इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में गैस सिलेंडर की किल्लत, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
रमज़ान के पवित्र माह पर रविवार शाम को डुमरियागंज स्थित आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ की ओर से रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार ने आम जनता को हर चीज के लिए लाइन में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कभी गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगानी पड़ रही है, तो कभी अन्य जरूरी चीजों के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। संजय सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता महंगाई और व्यवस्थाओं की बदहाली से परेशान है, लेकिन सरकार सिर्फ दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार लोगों को लाइन में खड़ा करने का काम कर रही है।
सांसद ने सभी से समाज में एकता और भाईचारे की भावना बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर रमज़ान की बधाई दी और क्षेत्र में शांति, तरक्की तथा खुशहाली की दुआ मांगी।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #SanjaySingh




