स्पोर्ट्स डेस्क। IPL में जहां बल्लेबाजों के बड़े-बड़े छक्के चर्चा में रहते हैं, वहीं विकेटकीपरों की भूमिका भी बेहद अहम होती है। शानदार कैच और स्टंपिंग के जरिए विकेटकीपर कई बार मैच का रुख बदल देते हैं। आईपीएल के इतिहास में कुछ विकेटकीपर ऐसे रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा डिसमिसल कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
यह भी पढ़ें-आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम को कितनी मिलती है प्राइज मनी?
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेटकीपिंग डिसमिसल का रिकॉर्ड एम एस धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने 2008 से 2025 के बीच 278 मैच खेले और 271 पारियों में विकेटकीपिंग करते हुए कुल 201 बल्लेबाजों को आउट किया। इनमें 154 कैच और 47 स्टंपिंग शामिल हैं। धोनी की फुर्ती और तेज दिमाग के कारण उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में गिना जाता है।उन्होंने कई मौकों पर बिजली जैसी तेजी से स्टंपिंग कर बल्लेबाजों को चौंकाया है।
इस सूची में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक का नाम आता है। उन्होंने आईपीएल में 257 मैच खेले और 174 डिसमिसल किए। कार्तिक के नाम 137 कैच और 37 स्टंपिंग दर्ज हैं। वह दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु सहित कई टीमों के लिए खेल चुके हैं और लंबे समय तक आईपीएल का हिस्सा रहे हैं।

तीसरे स्थान पर ऋद्धिमान साहा हैं, जिन्होंने 113 बल्लेबाजों को आउट किया है। उनके खाते में 87 कैच और 26 स्टंपिंग दर्ज हैं।
वहीं चौथे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम है।पंत ने अब तक 125 मैचों में 101 डिसमिसल किए हैं। इनमें 77 कैच और 24 स्टंपिंग शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि डिसमिसल प्रति पारी के मामले में पंत का औसत काफी अच्छा माना जाता है।
सूची में पांचवें स्थान पर रॉबिन उथप्पा हैं। उन्होंने आईपीएल में 90 बल्लेबाजों को आउट किया है, जिनमें 58 कैच और 32 स्टंपिंग शामिल हैं।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Cricket




