लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आप भी हाई ब्लड शुगर (Diabetes) से परेशान हैं और खुद को फिट रखने के लिए खूब एक्सरसाइज करते हैं तो आपके लिए एक बेहद काम की जानकारी है। आमतौर पर माना जाता है कि कसरत के साथ कम फैट वाला खाना खाना चाहिए, लेकिन एक नई रिसर्च कुछ और ही कहती है। अगर आप हाई ब्लड शुगर के मरीज हैं, तो ज्यादा फैट वाला आहार लेना आपके लिए कहीं अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?
हालांकि जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर (जिसे हाइपरग्लाइसेमिया भी कहा जाता है) की शिकायत होती है, उन्हें अक्सर कसरत के ये सारे फायदे नहीं मिल पाते। खासकर व्यायाम के दौरान उनके शरीर की ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बेहतर नहीं हो पाती। इसके अलावा हाई ब्लड शुगर का सीधा संबंध दिल और किडनी की बीमारियों के बढ़ते खतरे से है, और यह शारीरिक गतिविधि के प्रति शरीर की मेटाबॉलिक प्रतिक्रिया को भी बाधित कर देता है।

हाई बीपी और शुगर (टाइप 2 डायबिटीज) को नियंत्रित करने के लिए कीटो (Keto) डाइट एक प्रभावी विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह लो-कार्ब और हाई-फैट पर आधारित है, जो वजन कम करने, शुगर लेवल को स्थिर रखने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसमें कार्ब्स कम, प्रोटीन मध्यम और हेल्दी फैट ज्यादा होना चाहिए।
पालक, मेथी, ब्रोकली, पत्तागोभी जैसी हरी सब्जियां हार्ट के पेशेंट्स को जरूर खाने चाहिए। ये हाई बीपी को कंट्रोल करने में असरदार और शुगर फ्रेंडली होती हैं। हरी सब्जियां सेहत को बेहतर बनाने में मददगार होती हैं। कीटो डाइट शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें, विशेषकर यदि आप इंसुलिन या बीपी की दवा ले रहे हैं, क्योंकि शुगर लेवल तेजी से कम हो सकता है।
Tag: #nextindiatimes #Diabetes #Health #Lifestyle




