मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुलदीप 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्मों के साथ जश्न की शुरुआत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें-‘चलो आइसक्रीम खाने…’, रोहित शर्मा ने कुछ ऐसे किया था रितिका को प्रपोज
वंशिका चड्ढा पेशे से एक प्रोफेशनल हैं और बताया जाता है कि वह जीवन बीमा निगम (LIC) में प्रशासनिक या मैनेजमेंट से जुड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न से पूरी की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौट आईं और अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, LIC में एक प्रशासक अधिकारी (AAO)की शुरुआती सैलरी लगभग ₹1,07,000 से ₹1,26,000 के बीच हो सकती है। इसके अलावा उन्हें लाखों में कमीशन भी मिलता है। वंशिका चड्डा की सैलरी IAS अफसरों से कहीं ज्यादा है। क्योंकि सातवें वेतन आयोग के अनुसार, एक नए IAS अधिकारी की शुरुआती बेसिक सैलरी ₹56,100 प्रति माह होती है। भत्ते (DA, HRA, TA) मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹80,000 से ₹1,00,000+ प्रति माह तक पहुँच जाती है।

बता दें कि वंशिका चड्ढा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। जबकि होने वाले हसबैंड कुलदीप यादव अपनी प्रोफाइल के कारण मीडिया में बने रहते हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत कानपुर के श्याम नगर इलाके से शुरू हुई थी, जो आज उत्तराखंड में शादी के बंधन में बंधने के बाद जीवन भर के साथी बन जाएंगी। शादी को निजी रखा गया है। 17 मार्च 2026 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
Tag: #nextindiatimes #KuldeepYadav #VanshikaChaddha #Sports




