21.1 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

सचिन तेंदुलकर की बेटी करती हैं बंपर कमाई, पढ़ें कितनी हैं अमीर

मुंबई। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को सानिया चंडोक संग शादी के बंधन में बंध गए। भाई की शादी में बहन सारा तेंडुलकर बेहद खूबसूरत लगीं। पिंक कलर की साड़ी में सारा (Sara Tendulkar) बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। हर किसी की नजरें बस उन्हीं पर जा रही थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं सारा तेंदुलकर ने अकेले दम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई है।

यह भी पढ़ें-इंडियन आर्मी में नौकरी करते हैं ये भारतीय क्रिकेटर्स, एक का नाम सुन चौंक जाएंगे

पिता के प्रोफेशन से हटकर उन्होंने मां की तरह हेल्थ इंडस्ट्री से जुड़ी शिक्षा ली। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद सारा ने बायोमेडिकल साइंसेज में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वह एक AfN-पंजीकृत एसोसिएट न्यूट्रिशनिस्ट (ANutr) हैं और एक फंक्शनल न्यूट्रिशन कोच बनकर हेल्थ से स्वास्थ्य पर फोकस करते हुए अपने कौशल को और विकसित करने की राह पर हैं। हालांकि, आज वह सिर्फ न्यूट्रिशियन कोच नहीं बल्कि मॉडल भी हैं।

सारा तेंदुलकर ने साल 2021 में अजियो ल्यूक्स से अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था। तब से वह मॉडलिंग की दुनिया का नामचीन चेहरा बन गई हैं। वह नेशनल-इंटरनेशनल कई फैशन शो के स्टेज पर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेर चुकी हैं। यही नहीं, वह मॉडल होने के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने सारा प्लैनर्स के नाम से एक ऑनलाइन बिजनेस शुरू किया, जिसमें वह डायरी सेल करती हैं।

एक अमीर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी होने के बावजूद सारा ने खुद की एक अलग पहचान बनाई है और खुद के दम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा करीब एक करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वह मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, अपने बिजनेस और इंस्टाग्राम प्रमोशन के जरिए पैसा कमाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Tag: #nextindiatimes #SaraTendulkar #ArjunTendulkarWedding

RELATED ARTICLE

close button