ऑटो डेस्क। भारत में सामान्य कारों के साथ प्रीमियम सेगमेंट की कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। मिनी की ओर से ऑफर की जाने वाली Mini Cooper S के Victory Edition के लिए आज से प्री बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एडिशन को सीमित यूनिट्स के साथ ही उपलब्ध करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-Honda Activa या TVS Jupiter…कौन सी स्कूटी है पैसा वसूल?
इसके लिए डीलरशिप पर प्री बुकिंग करवाई जा सकती है। इस एडिशन को खास जेसीडब्ल्यू पैक के साथ उपलब्ध करवाया जा रहा है। निर्माता की ओर से इसके जेसीडब्ल्यू पैक में दमदार दो लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाएगा। जिससे इसे 221 किलोवाट की पावर मिल सकती है। इससे कार को 5.4 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्पीड से चलाया जा सकता है।

निर्माता की ओर से इस एडिशन के साथ 1960 के दशक के मशहूर मोटरस्पोर्ट्स रंगों को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गई है। इसके लिए मिनी कूपर एस विक्ट्री एडिशन को अपने खास चिली रेड पेंट के साथ ऑफर किया गया है। बोनट से छत और पीछे तक फैली सफेद ट्रिम स्ट्रिप इस रंग को और भी आकर्षक बनाती है, जिससे गाड़ी की स्पोर्टीनेस और भी बढ़ जाती है। इस एडिशन की खास पहचान के तौर पर, गाड़ी के दोनों किनारों पर सफेद रंग का “52” ग्राफिक बना हुआ है – जो 1965 में प्रदर्शित मूल कार के नंबर को दर्शाता है।
इस एडिशन को सीमित यूनिट्स के साथ ही उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिए डीलरशिप पर प्री बुकिंग करवाई जा सकती है। इस एडिशन को खास जेसीडब्ल्यू पैक के साथ उपलब्ध करवाया जा रहा है। मिनी की ओर से अभी इसकी डिलीवरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Tag: #nextindiatimes #MiniCooperSVictoryEdition #Automobile #MiniCooper




