Mirzapur The Movie में गुड्डू भैया ने मचाया भौकाल, इस एक्ट्रेस के मुरीद हुए लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क। ओटीटी पर सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक रही ‘मिर्जापुर’ को लोगों से भरपूर प्यार मिला था और अब इसके फिल्मी वर्जन ‘Mirzapur The Movie’ का जादू सिनेमाघरों में शुरू हो गया है। पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आज जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में तब से एक्साइटमेंट है जबसे इसकी घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ें-कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर भड़की कंगना, बोलीं-‘बहन-भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधे’

आखिरकार अब ये फिल्म थिएटरों में है और पहले दिन पहले शो के साथ ही लोगों के रिएक्शंस भी सोशल मीडिया पर आने लगे हैं। आइए जानते हैं, फिल्म देखकर निकले लोगों ने क्या कहा है। क्राइम से भरपूर ‘मिर्जापुर’ की दुनिया एक बार फिर लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही है। पंकज त्रिपाठी से लेकर अली फजल, जितेन्द्र कुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारों से सजी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर लोगों के रिएक्शंस अब तक पॉजिटिव दिख रहे हैं।

फिल्म देखने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रिएक्शन दिया है और बताया है कि उन्हें ये कैसी लगी। काफी लोगों ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के एक्शन सीक्वेंस, दमदार डायलॉग्स, बैकग्राउंड स्कोर की तारीफ की है और बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को देखना रोमांचक बताया है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज को लेकर हर किसी के मन में एक सवाल जरूर है कि इस फिल्म में सबसे अधिक धमाकेदार किरदार कौन दिखेगा। तो यहां बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे चर्चित किरदारों में सबसे आगे ‘मुन्ना भैया’ यानी दिव्येंदु शर्मा चल रहे हैं। जहां ‘मिर्जापुर’ सीरीज में उनके किरदार को खत्म कर दिया गया था वहीं अब फिल्म में उनके स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर काफी लोग बेहद खुश हैं। इस किरदार को लेकर पहले से ही काफी क्रेज रहा है।

फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा है कि ये उम्मीदों पर खरी उतरी है। एक ने मीना भाभी और बाउजी का वीडियो क्लिप शेयर कर कहा है, ‘ #MirzapurTheMovie के इस सीन में मीना भाभी और बाउजी पूरी तरह से सब पर भारी पड़ गए! शेर की उमर ज्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ। क्या डायलॉग है! बिल्कुल रोंगटे खड़े हो गए।

Tag: #nextindiatimes #MirzapurTheMovie #Entertainment

RELATED ARTICLE