सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले के गड़ावर गांव में वेद पाठी बटुक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता रज्जन पांडेय द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक लोग, ग्रामीण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वेद पाठ करने वाले 101 बटुकों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: टीचर को मिला 2 करोड़ रु. टैक्स का नोटिस, पैन कार्ड से दो फर्में पंजीकृत
आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सहेजने में वेद पाठी बटुकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह में वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की दिशा देने वाले ज्ञान का स्रोत हैं। ग्रामीणों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रोच्चार एवं आशीर्वचन के साथ हुआ। मीडिया से बात करते हुए सपा नेता रज्जन पांडये ने बताया कि बीते दिनों प्रयागराज में सरकार के इशारे पर प्रशासन के लोगों द्वारा बटुकों की सिखा खिंची गई ये अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शंकराचार्य जी के ऊपर मुकदमा दर्ज करने वाले के ऊपर 21 मुकदमा खुद दर्ज है वो हिस्ट्री सीटर है।
इस अवसर पर सपा नेता रज्जन पांडेय ने हाल ही में प्रयागराज में हुई घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वेद पाठी बटुकों के साथ कथित दुर्व्यवहार निंदनीय है। पांडेय ने संत समाज और बटुकों का अपमान अस्वीकार्य बताते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #prayagraj




