ऑटो डेस्क। Kawasaki की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। कावासाकी की ओर से भारत में 300 सीसी सेगमेंट में निंजा 300 को ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल को इस महीने खरीदने पर निर्माता की ओर से 28 हजार रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। यह ऑफर इसके 2024 की बची हुई यूनिट्स पर मिल रहा है।
यह भी पढ़ें-Honda Activa या TVS Jupiter…कौन सी स्कूटी है पैसा वसूल?
कावासाकी निंजा सीरीज में 500 सीसी की मोटरसाइकिल को भी ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल को इस महीने खरीदने पर निर्माता की ओर से 17 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। यह ऑफर इसकी 2025 की बची हुई यूनिट्स पर दिया जा रहा है।
इसकी ओर से निंजा 650 को भी बाजार में ऑफर किया जाता है। इस पर इस महीने 27 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। यह ऑफर इसकी 2025 की बची हुई यूनिट्स पर दिया जा रहा है। कावासाकी की ओर से ZX 6R को भी इस महीने खरीदने पर हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस महीने इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर 83 हजार रुपये का ओहलिन्स स्टेयरिंग डैंपर मुफ्त में दिया जा रहा है। यह ऑफर इसके 2026 की यूनिट्स पर मिल रहा है।

कावासाकी की निंजा 1100 एसएक्स पर भी इस महीने लाखों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस मोटरसाइकिल के 2025 की यूनिट को खरीदने पर 1.43 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। कावासाकी की ओर से जेडएक्स 10 आर पर भी लाखों रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। इस मोटरसाइकिल के 2026 की यूनिट्स पर 2.50 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
Tag: #nextindiatimes #Kawasaki #KawasakiNinja300




