26 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

Gemini सपोर्ट के साथ Sony के नए ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। Sony WF-1000XM6 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ। जापानी टेक कंपनी के ये ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन WF-1000XM5 के सक्सेसर के तौर पर आए हैं और इनमें कई अपग्रेड का वादा किया गया है। दावा किया गया है कि ये अपने पिछले मॉडल की तुलना में 25 प्रतिशत तक बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) ऑफर करता है, जिसमें चार माइक्रोफोन हैं।

यह भी पढ़ें-Huawei Enjoy 70X प्रीमियम फोन लांच, बेहद कम है कीमत

Sony WF-1000XM6 के बारे में दावा किया गया है कि ये आम इस्तेमाल में 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। US में Sony WF-1000XM5 की कीमत 329.99 डॉलर (लगभग 35,500 रुपये) रखी गई है। ये Sony, Amazon, Best Buy और दूसरे ऑथराइज्ड डीलर्स पर प्लैटिनम सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

इसमें डुअल प्रोसेसर हैं, जिसमें बेहतर DAC एम्पलीफायर परफॉर्मेंस के लिए QN3e और इंटीग्रेटेड प्रोसेसर V2 शामिल है जो पिछले मॉडल के 24-बिट के मुकाबले 32-बिट प्रोसेसिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी ने एक नया डेवलप किया हुआ ड्राइवर यूनिट पेश किया है जिसमें डीप बेस और एक्सटेंडेड हाई फ्रीक्वेंसी बनाने के लिए एक नया डायाफ्राम डिजाइन है।

इसके अलावा, TWS ईयरफोन हाई-रेस ऑडियो वायरलेस, DSEE एक्सट्रीम, 6 360 रियलिटी ऑडियो कम्पैटिबिलिटी और सोनी साउंड कनेक्ट एप में कस्टमाइजेबल 10 बैंड EQ को सपोर्ट करते हैं। इसमें हेडट्रैकिंग सपोर्ट और बैकग्राउंड म्यूजिक इफेक्ट भी है। TWS इयरफोन में HD नॉइज कैंसलिंग प्रोसेसर QN3e लगा है, जो चार नए माइक्रोफोन के साथ मिलकर बेहतर नॉइज रिडक्शन देता है।

नए Sony TWS इयरफोन में WF-1000XM5 वाले सभी फीचर हैं, जिसमें ऑटो प्ले, अडैप्टिव साउंड कंट्रोल और क्विक एक्सेस शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें जेमिनी का सपोर्ट है, जो हैंड्स-फ्री वॉयस असिस्टेंस ऑफर करता है। जेमिनी लाइव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #SonyWF1000XM6 #Sony

RELATED ARTICLE

close button