ऑटो डेस्क। पियाजियो की ओर से भारत में कई दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही Vespa Officina 8 के स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया गया है। इस एडिशन को 125 और 150 सीसी की क्षमता के इंजन के साथ ऑफर किया गया है।
यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप
निर्माता की ओर से इस स्कूटर का नाम इटली में पोंटेडेरा कारखाने के परीक्षण केंद्र के नाम पर रखा गया है। इसमें स्टेप-थ्रू स्टील फ्रेम, टू-स्ट्रोक इंजन, डायरेक्ट-ड्राइव ट्रांसमिशन और हैंडलबार-माउंटेड गियर कंट्रोल को ऑफर किया गया है। पियाजियो की ओर से इस स्कूटर के स्पेशल एडिशन को खास रंग के साथ ऑफर किया गया है।
इसमें स्टील बॉडी को मैट मेटैलिक ब्लू ऑफिसिना 8 रंग दिया गया है, जो विशेष रूप से इस सीरीज़ के लिए विकसित किया गया है और मूल वर्कशॉप के औजारों, मशीनों और काम के कपड़ों से प्रेरित है। पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी डिएगो ग्राफी ने कहा कि ऑफिसिना 8 वेस्पा के सफर में एक महत्वपूर्ण अध्याय का प्रतिनिधित्व करती है। इन समय-समय पर जारी होने वाले विशेष संस्करण उत्पादों के माध्यम से वेस्पा लगातार मूल्यवर्धन करती है और खुद को दूसरों से अलग करती है।

निर्माता की ओर से ऑफिसिना 8 स्कूटर के स्पेशल एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 1.34 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ एक मैचिंग हेलमेट स्टैंडर्ड के तौर पर दिया जा रहा है। ऑफिसीना 8 (Officina 8) नाम सीधे वेस्पा (Vespa) के जन्मस्थान से जुड़ा है। साल 1944 में इटली के पोटेंडेरा (Pontedera) स्थित पियागियो (Piaggio) प्लांट में एक खास एक्सपेरिमेंटल वर्कशॉप बनाई गई थी। 1946 में वेस्पा का पेटेंट हुआ था। उसी विरासत को सेलिब्रेट करने के लिए यह खास एडिशन लॉन्च किया गया है।
Tag: #nextindiatimes #VespaOfficina8 #Automobile




