24 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

आज भाग्यशाली रहेंगे मिथुन समेत 5 राशियों के जातक, चतुर बुद्धि और गहरी सोच का मिलेगा फायदा

मेष: आर्थिक मामलों में आपका पक्ष बेहतर होगा। आप पुराने लेनदेन निपटाने में सफल रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको लाभ दिलाएगा। आप नियम पालन और योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए कल सफलता हासिल कर पाएंगे। शिक्षा और शोध के कार्य में आपकी रुचि रहेगी। आप विषयों की तह तक जाने का प्रयास करेंगे और इस काम में आपको सफलता मिलेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपको बातचीत की कला का भी फायदा मिलेगा।

वृषभ :आपके दसवें भाव में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। इस अवधि के दौरान आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यह गोचर विदेश के जुड़े कार्यों में आपको सफलता दिलाएगा। विदेश में पढ़ाई लिखाई के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश में किए हुए निवेश भी आपको अच्छे रिटर्न देंगे। इसके साथ ही विदेश से नौकरी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। इस गोचर के दौरान करियर भी आपका शानदार रहेगा। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। कुछ जातकों को प्रमोशन या उच्च पद भी प्राप्त हो सकता है। 

मिथुन : विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। करियर के मोर्चे पर भी यह गोचर आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में आपको प्रगति देखने को मिलेगी। नौकरी में बदलाव के भी आपको अवसर मिलेंगे। सूर्य का गोचर व्यापार में जबरदस्त मुनाफा दिलाने वाला रहेगा। विदेशी व्यापार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैसा कमाने के लिए आपकी कोशिश रंग लाएगी और भाग्य के साथ से पैसा बचाने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में बातचीत के जरिए मजबूती आएगी।

कर्क :कर्क राशि के आठवें भाव में सूर्य का गोचर जीवन में थोड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। इस दौरान तनाव और चिंता बढ़ने की संभावना है। आर्थिक प्रगति में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। आंखों से जुड़ी कोई समस्या भी आपको परेशान कर सकती है। इस गोचर के दौरान आपको काम का दबाव महसूस हो सकता है। नौकरी में हालात आपके नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा सहकर्मियों से भी आपको विरोध का सामना करना पड़ेगा।

सिंह :सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके सातवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान साझेदारी में किए जा रहे व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नौकरी में भी आपको संभलकर रहना होगा। सहकर्मियों के साथ रिश्तों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा जरूर मिलेगा, लेकिन आपके मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको अपनी रणनीतियों को बदलने की जरूरत पड़ सकती है। इस गोचर के दौरान आपको लाभ के साथ धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: बिजनेस में आपको अच्छी डील मिलने की संभावना है जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप पुराने लेनदेन को भी निपटाने में सफल रहेंगे। नौकरी में आपको वाणी और व्यवहार कुशलता का फायदा मिलेगा। मित्रों और सहकर्मियों से भी आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी मीटिंग या इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको अपनी तर्क क्षमता और व्यवहारिक सोच का फायदा मिलेगा। 

तुला: आपकी राशि के स्वामी शुक्र और चंद्रमा दोनों ही आपके लिए लाभ और उन्नति का संयोग बनाएंगे। आप अपनी व्यवहार कुशलता और बोलचाल की कला का भी करियर में लाभ उठा सकते हें। आपके लिए अच्छी बात है कि आपको कल अधिकारी वर्ग से भी सपोर्ट मिलेगा और आप समझदारी से कठिन और उलझे हुए काम को भी सुलझाने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपकी योजना बहुत ही संतुलित रहेगी। कमाई होगी लेकिन खर्च पर कंट्रोल रख पाएंगे। आप दीर्घकालीन योजनाओं में भी धन लगा सकते हैं।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधदेव आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। यह भाव आपके सुख, माता और घर का होता है। इस दौरान घर के माहौल में काफी हलचल रहेगी। परिवार के साथ बैठकर प्रॉपर्टी, नए घर की खरीदारी या घर के रिनोवेशन को लेकर लंबी चर्चाएं हो सकती हैं। आप अपनी माता के साथ काफी समय बिताएंगे और उनके माध्यम से आपको कोई अच्छी सलाह या लाभ मिल सकता है। 

धनु:  नौकरी में आपको अपनी योजना और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। अधिकारीगण भी आपकी योजना और विचारों से प्रभावित होंगे। अगर आप मीटिंग में शामिल हो रहे हैं तो आपकी बातों को अधिकारीगण ध्यान से सुनेंगे और उस पर अमल भी करेंगे। आपकी राशि पर राशि स्वामी गुरु की शुभ दृष्टि होने से आप अपने काम को बेहतर तरीके से मैनेज भी कर पाएंगे जिससे पारिवारिक जीवन को भी पूरा समय दे पाएंगे जिससे आपकी गृहस्थी भी कल सुखद और आनंददायक रहेगी। 

मकर :मकर राशि वालों के लिए बुधदेव दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे धन और वाणी का घर कहा जाता है। इस दौरान आपकी पूरी एकाग्रता अपने फाइनेंस और सेविंग्स को बढ़ाने पर होगी। आप बजट बनाने, टैक्स प्लानिंग करने और भविष्य के निवेश को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे। परिवार के साथ बैठकर पैसों के मामलों को सुलझाने के लिए यह बेहतरीन समय है। आपकी लॉजिक से बात करेंगे, जिससे आप डील्स को अपने पक्ष में मोड़ने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ :आपकी राशि में बना शुभ योग आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ दिलाएगा। आप अपनी सकारात्मक सोच और कार्यकुशलता का लाभ उठा पाएंगे। नौकरी में आपका सम्मान बढ़ेगा और सहकर्मियों से आप सहयोग भी प्राप्त कर पाएंगे। आपके सितारे बताते हें कि कार्यक्षेत्र में आपको कल कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आप अपनी नेतृत्व क्षमता का भी कल लाभ उठा सकते है। आपकी राशि पर गुरु की दृष्टि होने से आपको प्रबंधन क्षमता और वाणी कुशलता का भी फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में कल का दिन संतुलित और लाभदायक रहेगा। 

मीन: मीन राशि के बारहवें भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। ऐसे में आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी आ सकती है। इस दौरा काम काज को लेकर आप असंतुष्ट नजर आएंगे। इस कारण आपका कीमती समय भी बर्बाद हो सकता है। नौकरी में मन मुताबिक मान-सम्मान नहीं मिलने से आपका मन दुखी रहेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को सूर्य के गोचर की अवधि में नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इस दौरान विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button