22 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

OPPO K14x 5G स्मार्टफोन लॉन्च, मिलेगी 120Hz डिस्प्ले और धांसू प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी डेस्क। ओप्पो ने इंडियन मार्केट में अपनी K सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने OPPO K14x 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने कई हफ्तों पहले ही इस डिवाइस के लॉन्च की जानकारी दी थी। अब इसे आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें-लॉन्च हुआ ऑल इन वन एंड्रॉयड टैबलेट, हैरान कर देंगी खासियतें

ओप्पो ने इस नए डिवाइस में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। साथ ही फोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिल रहा है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट इंटरफेस का एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जो 6nm प्रोसेस पर बेस्ड है, जो स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के इस डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जहां 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस 1080p में फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जिसके साथ बॉक्स में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जर भी है।

OPPO के इस डिवाइस को दो कलर ऑप्शन Prism Violet और Icy Blue में पेश किया गया है। फोन के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। डिवाइस को आप Flipkart, OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए 16 फरवरी से खरीद सकेंगे।

Tag: #nextindiatimes #OPPOK14x5G #OPPO #Technology

RELATED ARTICLE

close button