13 C
Lucknow
Thursday, February 5, 2026

सिद्धार्थनगर: थानाध्यक्ष पर लगा गाली गलौज का आरोप, पैसे न देने पर दे डाली धमकी

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले के चिल्हिया थानाध्यक्ष पर गाली-गलौज करने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। शराब ठेके की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने थानाध्यक्ष पर तीन हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।पीड़ित का कहना है कि पैसा मांगने की शिकायत करने पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ उसके पास पहुंचे और गाली-गलौज की।

यह भी पढ़ें-‘मैं जिन्दा हूं’, अधिकारियों ने कागजों पर महिला को दिखा दिया मृतक और फिर…

शिकायतकर्ता के अनुसार इलाके के अन्य दुकानदारों से भी अवैध रूप से पैसे लिए जाते हैं लेकिन गरीब होने के कारण उसने देने से इनकार किया, इसलिए उसके साथ बदसलूकी की गई। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित व्यक्ति करौंदा नानकार थाना चिल्हिया तहसील शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थनगर देशी शराब की सरकारी दुकान के पास पिछले 4-5 वर्षों से लगातार पकौड़ी, नमकीन, टिकिया, समोसा, पापड़ ठेला/दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता आ रहा है। आरोप है कि थाना प्रभारी चिल्हिया व कई पुलिस कॉन्स्टेबल शाम को दुकान पर आये और पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और दुकान व समान फिकवा देने की भी धमकी दी।

वहीं डुमरियागंज के सब इंस्पेक्टर अरविंद मौर्य पर भी एक महिला ने आरोप लगाया है। दरअसल सिद्धार्थनगर महोत्सव के दौरान पुलिस कर्मी का एक दर्शक को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। उधर जिले के पुलिस अधिकारियों पर लगातार लग रहे इन गंभीर आरोपों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौन बने हुए हैं।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #police

RELATED ARTICLE

close button