एंटरटेनमेंट डेस्क। भारत की संस्कृति-सभ्यता पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकी है। यही वजह है कि हमारे ग्रंथों और धर्मों को फॉलो करने वालों की लिस्ट में हॉलीवुड का भी नाम शामिल है, तभी तो कुरूक्षेत्र के मैदान को गोल्फ कोर्स के मैदान में तब्दील किया गया, जहां योद्धा के हाथ गांडीव नहीं बल्कि गोल्फ स्टिक थी और उसका सारथी रथ नहीं बल्कि उसका बैग उठाकर चल रहा था।
यह भी पढ़ें-ये है दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइन, नेटवर्थ उड़ा देगी होश
यह एक आम फिल्म सी लग रही है लेकिन असल में इसकी प्रेरण ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ से ली गई। साल 2000 में Hollywood में एक फिल्म आई जिसका नाम था The Legend of Bagger Vance। इस फिल्म को बनाने के पीछे का उद्देश्य यूं तो आम सा था लेकिन असल में फिल्म की कहानी कहीं और सो नहीं बल्कि ‘महाभारत’ से इंस्पायर्ड थी और फिल्म उस दौर में कल्ट क्लासिक बनी थी।

फिल्म की कहानी है उस ‘अर्जुन’ के ऊपर आधारित थी, जो असल में अपने मन की एकाग्रता खो चुका है और फिर उसके जीवन में एक ‘कृष्ण’ की एंट्री होती है जो उसकी खोई हुई शक्तियों और उसके आत्मविश्वास को याद दिलाता है। विल स्मिथ और मैट डैमन की फिल्म The Legend of Bagger Vance इसी पर आधारित थी।
भले ही हॉलीवुड के दिग्गज रॉबर्ट रेडफोर्ड के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में कोई ज्यादा झंडे ना गाढ़े हों लेकिन फिल्म की कमाई से ज्यादा फिल्म की चर्चा कहानी को लेकर हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 335 करोड़ का ही बिजनेस किया था। विल स्मिथ और मैट डैमन के अलावा फिल्म में चार्लीज़ थेरॉन (Charlize Theron) ने भी मुख्य भूमिका निभाई। The Legend of Bagger Vance क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है।
Tag: #nextindiatimes #TheLegendofBaggerVance #Hollywood




