16 C
Lucknow
Friday, January 23, 2026

कौन हैं Nicola Peltz; जिन पर लगा बेकहम परिवार को बदनाम करने का इल्जाम

एंटरटेनमेंट डेस्क। मॉडल ब्रूकलिन बेकहम और उनके परिवार के बीच लंबे समय से मतभेद की खबरें आ रही थीं। अब इन सभी अफवाहों की पुष्टि लगाते हुए खुद ब्रूकलिन ने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी निकोला पेल्ट्ज (Nicola Peltz) और माता-पिता के बीच तनाव की बात कही है।

यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स

निकोला पेल्ट्ज की बात करें वह बिलिनियर बिजनेसमैन नेल्सन पेल्ट्ज की बेटी हैं और अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। छोटे-छोटे किरदार से हॉलीवुड में शुरुआत करने वालीं निकोला को ब्राडली मार्टिन की टीवी सीरीज ‘बेट्स मोटेल’ से पहचान मिली थी। वह ‘ट्रांसफॉर्मर्स: एज ऑफ एक्सटिंक्शन’ में भी नजर आ चुकी हैं।

एक्टिंग के अलावा निकोला फैशन वर्ल्ड और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। साल 2022 में उन्होंने पूर्व फुटबॉलर डेविड बैकहम और विक्टोरिया के बड़े बेटे ब्रूकलिन से शादी की थी, जिसके बाद वह चर्चा में ज्यादा आईं। एक्टिंग के अलावा निकोला पेल्ट्ज को अपने फॉलोअर्स को जानवरों को अडॉप्ट करने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए भी जाना जाता है। उन्हें Peta की तरफ से 2022 में Pawsome Adoption Advocate अवॉर्ड से नवाजा गया था।

वो आइस हॉकी खेलकर बड़ी हुई हैं। उनके पिता काफी कूल थे और चाहते थे कि वो इसी में अपना करियर बनाएं। फिर 11 साल की उम्र में निकोला ने मां से पूछा कि क्या वो एक्टर बन सकती हैं। ऐसा इसलिए था क्योंकि उन्हें स्कूल में अपनी एक्टिंग क्लास पसंद थी। मगर दोनों पेरेंट्स ने इसकी इजाजत नहीं दी। चीजें तब बदलीं जब निकोला को 2005 में मैनहटन थिएटर क्लब के शो ‘ब्लैकबर्ड’ में अपना पहला स्टेज रोल मिला। उन्होंने क्रिसमस कॉमेडी फिल्म ‘डेक द हॉल्स’ से अपना फिल्म डेब्यू किया था।

Tag: #nextindiatimes #NicolaPeltz #BrooklynBeckham #HOLLYWOOD

RELATED ARTICLE

close button