8.9 C
Lucknow
Monday, January 12, 2026

Mahindra XUV3XO EV हुई लॉन्च, 50 मिनट में चार्ज होगी सबसे छोटी SUV

ऑटो डेस्क। महिंद्रा ने अपनी एंट्रील लेवल इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XUV3XO EV को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की वही पॉपुलर XUV3XO है, जिसे 2024 में पेट्रोल/डीजल वर्जन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने उसी भरोसेमंद पैकेज के साथ इसका इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च किया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-हाईटेक फीचर्स के साथ लांच हुई Mahindra XUV 7XO, जानें कितनी है कीमत

कंपनी के पोर्टफोलियो में यह इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV रेंज (BE 6, XEV 9e, XEV 9S) से नीचे पोजिशन की गई है और शहर के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। महिंद्रा XUV3XO EV की डिलीवरी 23 फरवरी 2025 से शुरू होगी। कंपनी बैटरी और मोटर पर 8 साल / 1.6 लाख किमी की वारंटी दे रही है।

दोनों वेरिएंट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और 50 kW DC चार्जर से बैटरी 50 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है। महिंद्रा ने बताया कि XUV 3XO EV मुख्य रूप से शहर के अंदर चलाने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। कंपनी ने साफ किया है कि इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने का मतलब पेट्रोल और डीजल गाड़ियों को बंद करना नहीं है बल्कि ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है। XUV 3XO EV का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और फरवरी के आखिर से डिलीवरी शुरू होगी।

डिजाइन के मामले में XUV3XO EV लगभग अपने ICE वर्जन जैसी ही दिखती है, जो कि अच्छी बात है। इसका बॉक्सी और मस्क्युलर लुक इसे 4-मीटर सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी देता है। SUV का साइज और रोड प्रेजेंस इसे XUV400 से अलग पहचान देता है, जो 4 मीटर से बड़ी थी। फीचर लिस्ट लगभग ICE मॉडल जैसी ही है लेकिन इलेक्ट्रिक कार खरीदारों की उम्मीदों के मुताबिक इसे और ज्यादा टेक-फोकस्ड बनाया गया है।

Tag: #nextindiatimes #MahindraXUV3XOEV #Automobile

RELATED ARTICLE

close button