32 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

सस्ते में मिल रहे iPhone 17 समेत Apple प्रोडक्ट्स, यहां मिल रहा तगड़ा ऑफर

टेक्नोलॉजी डेस्क। Vijay Sales ने भारत में अपनी Apple Days Sale की घोषणा की है, जिसमें लेटेस्ट iPhone 17, iPhone 16, और iPhone 15 मॉडल पर कई तरह के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ये सेल 28 दिसंबर को शुरू हुई थी और इसमें नए iPad मॉडल, MacBooks, Apple Watches और AirPods पर भी डिस्काउंटड मिल रहे हैं। ये सेल 4 जनवरी को खत्म होगी।

यह भी पढ़ें-लांच हुआ पावरफुल फोन Samsung Galaxy M15 5G, बेहद कम है कीमत

iPhone 17 ICICI और दूसरे चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए 4,000 रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ग्राहक 3,000 रुपये के MyVS Reward लॉयल्टी पॉइंट्स का भी फायदा उठा सकते हैं। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर भी इसी तरह का डिस्काउंट उपलब्ध है, जिन्हें क्रमशः 1,21,490 रुपये और 1,34,490 रुपये की प्रभावी सेल कीमत पर खरीदा जा सकता है।

iPhone Air अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 90,990 रुपये में बिक रहा है, जिसमें 4,000 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। जो ग्राहक ज्यादा किफायती मॉडल खरीदना चाहते हैं, वे iPhone 16 और iPhone 16 Plus चुन सकते हैं, जो विजय सेल्स पर क्रमशः 57,990 रुपये और 64,490 रुपये में लिस्टेड हैं। iPhone 16E पर भी एक ऑफर है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत घटकर 46,990 रुपये हो गई है।

MacBooks पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। MacBook Air (M4) 79,990 रुपये में बिक रहा है, जबकि M2 वेरिएंट 64,990 रुपये में लिस्टेड है। M5 चिपसेट वाला लेटेस्ट MacBook Pro 5,000 रुपये के फ्लैट इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ 1,52,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। AirPods 4 10,790 रुपये में बिक रहे हैं, जबकि AirPods Pro (3rd Generation) 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 21,990 रुपये में लिस्टेड हैं। Beats ऑडियो रेंज पर भी ऑफर हैं।

Tag: #nextindiatimes #AppleDaysSale #iPhone17 #Apple

RELATED ARTICLE