25 C
Lucknow
Tuesday, October 14, 2025

कितनी मजबूत है इजराइल की करेंसी, जानें भारत से कितना आगे?

डेस्क। Israel की आधिकारिक मुद्रा को शेकेल कहा जाता है। आज हम बात करने जा रहे हैं इजराइली न्यू शेकेल करेंसी के बारे में और साथ ही हम यह भी जानेंगे कि भारत के ₹100000 इजराइली शेकेल में कितने होंगे। इसी के साथ आइए जानते हैं कि इजराइल की मुद्रा कितनी ज्यादा मजबूत है और भारतीय रूपयों की तुलना में इसका मूल्य कैसा है?

यह भी पढ़ें-क्या है क्लस्टर बम; जिससे ईरान ने इजरायल में मचाई तबाही

इजराइल की करेंसी न्यू शेकेल को एक मजबूत मुद्रा माना जाता है। जानते हैं भारत के 1 लाख रुपए इजराईल की मुद्रा में कितने होंगे। वर्तमान में 1 इजराइली शेकेल की कीमत लगभग 27 रुपए है। इसका मतलब हुआ कि भारत के ₹100000 लगभग 3,703 इजराइली शेकेल होंगे। यहां की करेंसी की मजबूती की वजह इजराइल की स्थिर अर्थव्यवस्था है। यह देश प्रौद्योगिकी, रक्षा और नवाचार संचालित उद्योग जैसे क्षेत्रों में लगातार आर्थिक विकास करता रहता है।

इजराइल में इन्फ्लेशन रेट काफी ज्यादा कम और नियंत्रित है। इस वजह से शेकेल का मूल्य बना रहता है। यही वजह है कि मुद्रा की क्रय शक्ति घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर उच्च बनी रहती हैं। यहां की मुद्रा की मजबूती को बनाए रखने में बैंक ऑफ इजराइल की भी एक बड़ी भूमिका है। प्रभावी मौद्रिक नीतियों और ब्याज दर समायोजन की मदद से केंद्रीय बैंक मुद्रा में ज्यादा उतार-चढ़ाव को रोकता है।

यहाँ की अर्थव्यवस्था भारत से छोटी है लेकिन उसकी मुद्रा काफी ज्यादा मजबूत बनी हुई है। मुद्रा की मजबूती अर्थव्यवस्था के साथ-साथ इन्फ्लेशन, व्यापार संतुलन और राजनीतिक स्थिरता पर भी निर्भर होती है। एक मजबूत शेकेल का मतलब है कि इजराइल में रुपए से परिवर्तित करने पर कीमतें ज्यादा लग सकती हैं। यात्रियों के लिए यह उनके भारतीय रूपयों की कीमत को काफी ज्यादा प्रभावित करता है।

Tag: #nextindiatimes #Israel #IsraeliShekel

RELATED ARTICLE

close button