34.3 C
Lucknow
शनिवार, जुलाई 25, 2026

लग्जरी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Honda की नई SUV ZR-V e:HEV, देखें कीमत

ऑटो डेस्क। कार निर्माता कंपनी Honda Cars India Limited ने आज अपनी प्रीमियम हाइब्रिड SUV, Honda ZR-V e:HEV की कीमत की घोषणा कर दी है और इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। इस मॉडल को पूरी तरह बनी हुई कार के तौर पर भारत में आयात किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 47,99,000 रखी गई है।

यह भी पढ़ें-Maruti Suzuki करने वाली है बड़ा धमाका, लाएगी पांच दमदार नई एसयूवी

Honda ZR-V e:HEV Honda के एडवांस 2L e:HEV स्पोर्ट्स हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है। यह इसे प्रीमियम SUV सेगमेंट की सबसे एडवांस और स्पोर्टी हाइब्रिड SUV में से एक बनाता है। यह कार 5000-6000 RPM पर 184PS की पावर और 0-2000 RPM पर 315nm का टॉर्क देती है। इसके अलावा, इसका माइलेज 22.80kmpl का है और सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ सकती है।

इस एक्सटीरियर डिजाइन स्पोर्टी लुक और प्रीमियम SUV स्टाइल का अच्छा कॉम्बो है। इसमें फुल LED लाइटिंग, 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। केबिन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर, लेदर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ड्राइवर को ध्यान में रखकर बनाया गया कॉकपिट मिलता है जो आराम और सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है।

इस SUV में वायरलेस एप्पल कारप्ले और Android Auto के साथ 22.8 सेमी या 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2 इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-स्पीकर वाला Bose प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग दी गई है। ऑल-न्यू ZR-V होंडा सेंसिंग तकनीक से लैस है जो ड्राइवर के लिए Honda का एडवांस सूटर है। इसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम और रोड डिपार्टचर मिटिगेशन सिस्टम शामिल है।

Honda ZR-V e:HEV में स्मार्ट की-फॉब से जुड़ी वन-टच मेमोरी फंक्शन वाली 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। साथ ही, बेहतर कंफर्ट के लिए 4-वे पावर एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट भी मिलती है। इसके अलावा, इसमें, बैटरी रीजनरेशन के लिए मेटल डिसेलेरेशन सेलेक्टर पैडल शिफ्टर्स, किक जेस्टर ऑपरेशन्स के साथ हैंड्स-फ्री पावर टेलगेट, ऑटो रिवर्स-टिल्ट पैसेंजर-साइड मिरर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो स्टार्ट के साथ आइडल स्टॉप सिस्टम दिया गया है।

Tag: #nextindiatimes #HondaZRVeHEV #Honda

RELATED ARTICLE