21.9 C
Lucknow
Sunday, October 12, 2025

कन्या वालों के लिए नए अवसर लेकर आएगा आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

मेष: आज का दिन मेष राशि के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी और विद्यार्थियों को अपनी पसंद के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा। आज का दिन कारोबारी जातक व्यवसाय के लिए कुछ विशेष व्यवस्था करने की कोशिश करेंगे जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। धर्म कर्म के काम में भी आज भाग ले सकते हैं। यात्रा का संयोग भी बनेगा। आज आप भौतिक और सांसारिक दृष्टि से कुछ बदलाव महसूस कर सकते हैं लेकिन आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

वृषभ :वृषभ राशि वालों को भगवान विष्णु की कृपा से वे अवसर मिल सकते हैं, जो आपके पहले नहीं मिले थे, इससे आपको नाम और प्रसिद्धि कमाने के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी पहले से अधिक बेहतर होगी। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में फायदा होगा। पार्टनरशिप में बिजनस करने वालों को अच्छी सफलता मिलेगी और पार्टनर के साथ भी चल रही गलतफहमी दूर होगी।

मिथुन :आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए आपके लिए थोड़ा उलझन और थकान वाला रह सकता है। आज आपकी राशि से 12वें भाव में चंद्रमा का गोचर स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। आज का दिन मित्रों और रिश्तेदारों से मेल मुलाकात में भी बीतेगा। न चाहते हुए भी आज आपको धन खर्च करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें।

कर्क :कर्क राशि के के लिए आज का दिन मनोरंजक और सुखद अनुभवों को प्रदान करने वाला रहेगा। आप आज यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म कर्म के कार्य भी आज आप कर सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में आज किसी शादी समारोह में शामिल होने का संयोग भी संयोग बनता दिख रहा है। वाद विवाद और प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे।

सिंह : आज चंद्रमा वृषभ राशि में है, जिससे करियर पर ध्यान बढ़ेगा और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। कन्या राशि में शुक्र आपकी रणनीतियों में निखार लाएंगे। तुला राशि में बुध और मंगल बातचीत और नेतृत्व में संतुलन बनाएंगे। मिथुन राशि में गुरु सामाजिक या डिजिटल नेटवर्क से मान्यता दिला सकते है। आज नेतृत्व में विनम्रता और परिणामों से अपनी क्षमता दिखाने का दिन है।

कन्या:आज शुक्र आपके राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में है, जिससे सीखने या यात्रा के माध्यम से विस्तार होगा। तुला राशि में बुध और मंगल वित्तीय या व्यक्तिगत निर्णयों में संतुलन देंगे। मिथुन राशि में गुरु आपके पेशेवर सोच को सपोर्ट करेंगे। शनि की वक्री स्थिति आपको भावनात्मक जिम्मेदारियों पर गौर करने की सलाह देती है। आज विकास के अवसर अपनाएं, लेकिन लंबे समय का सोच के कदम बढ़ाएं।

तुला:आज चंद्रमा वृषभ राशि में है, जिससे साझेदारी, अंतरंगता और बदलाव पर ध्यान बढ़ेगा। तुला राशि में बुध और मंगल आपके संवाद और आकर्षण को और मजबूत करेंगे। कन्या राशि में शुक्र आपके सोचने के तरीके में निखार लाएंगे। मिथुन राशि में गुरु अनुभवों से सीखने के अवसर देंगे। शनि की वक्री स्थिति आज आपको स्वतंत्रता और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने की याद दिलाएंगे। आज का दिन समझदारी से वित्तीय फैसले लेने और भावनात्मक समझ बढ़ाने के लिए अनुकूल है।

वृश्चिक : आज चंद्रमा वृषभ राशि में है और आपका संबंध क्षेत्र सक्रिय रहेगा, जिससे साझेदारी मजबूत होगी। कन्या राशि में शुक्र भावनात्मक समझदारी को बढ़ाएंगे और स्नेह व्यक्त करने में मदद करेंगे। तुला राशि में बुध और मंगल आपको सोचने और संतुलन बनाने में प्रेरित करेंगे। मिथुन राशि में गुरु आपकी जिज्ञासा और लचीलापन बढ़ाएंगे। आज का राशिफल समझौता और सहानुभूति की ताकत को उजागर करता है, जिससे मजबूत रिश्ते बनेंगे।

धनु:धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल और उत्साहजनक रहेगा। आपको लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन आज वाणी पर आपको संयम भी रखना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। विरोधियो और शत्रुओं की आपके सामने कुछ नहीं चलेगी। कारोबार में फंसा हुआ आपका धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मकर : शनि की मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख चैन प्रदान करने वाला रहेगा। मकर राशि के जातक आज परिवार के साथ चैन और सुकून के पल बिताना चाहेंगे लेकिन किसी जरूरी काम और सामाजिक जिम्मेदारी के चलते इनको यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार के मामले में दिन आपका भाग्यशाली रहेगा। वैसे आपके लिए आज सितारे कहते हैं कि आप आज योजना बनाकर काम करें इससे आपका काम समय पर पूरा होगा। शाम के समय आप किसी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को आपसे लाभ मिल सकता है। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं और चाहतों को पूरा करने के लिए और खुद पर भी आज कुछ धन खर्च करेंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। शाम के समय आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपके परिवार के कुछ सदस्यों को आपकी प्रगति देखकर ईर्ष्या हो सकती है। आपकी राशि से चौथे भाव में जाते हुए चंद्रमा आपको मातृ पक्ष से सुख दिलाएंगे और धर्म कर्म में आपकी रुचि को बढाएंगे।

मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। किसी निकट संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय भी बिताएंगे। कारोबार व्यापार में आपके खूब लाभ मिलेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद से अपना कोई अटका काम पूरा कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button