नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज में Swami Chaitanyananda Saraswati पर गंभीर आरोप लगाया गया है। दरअसल स्वामी पर लगभग 15 महिला छात्रों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। वसंत कुंज पुलिस ने मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-आसाराम से लेकर राम रहीम तक, जानें कौन-कौन से बाबा हैं जेल की सलाखों के पीछे?
स्वामी चैतन्यानंद फिलहाल फरार हो चुके हैं। जांच के दौरान पुलिस को उनकी वोल्वो कार पर नकली नंबर प्लेट मिली है जिसे जब्त कर लिया गया है। पिछले कई सालों में ऐसे काफी मामले सामने आए हैं जिनमें बाबाओं पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं।
-राम रहीम जो खुद को भगवान बताता था 10 साल की जेल की सजा काट रहा है। हरियाणा की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने उसे अपने आश्रम की दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार का दोषी ठहराया था।
-आसाराम बापू जोधपुर जेल में बंद है। आसाराम पर 2013 में 16 साल की लड़की के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है और साथ ही बाकी पीड़ितों के भी आरोप है। इतना ही नहीं बल्कि उसके बेटे नारायण साईं पर भी ऐसे ही आरोप लगे हुए हैं।

-2010 में दक्षिण भारत में मशहूर गुरु नित्यानंद की एक एमएमएस सीडी वायरल हो गई थी। इस सीडी में भी एक मशहूर अभिनेत्री के साथ नजर आ रहे थे।
-स्वामी सदाचारी को वेश्यालय चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके व्यक्तित्व का एक नकारात्मक पहलू सामने आया था।
-महाराज चित्रकूट वाले के नाम से मशहूर स्वामी भीमानंद अपने नागिन डांस के लिए बदनाम थे। 1997 में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर यह आरोप लगाया गया था कि वह आध्यात्मिक शिक्षा के बहाने लड़कियों को सेक्स ट्रैफकिंग में फंसाता है।
Tag: #nextindiatimes #SwamiChaitanyanandaSaraswati #DelhiAshram