35.8 C
Lucknow
Sunday, April 20, 2025

बांग्लादेश में भूकंप के तेज झटके, बिहार से लेकर लद्दाख तक कांपी धरती

बांग्लादेश। बांग्लादेश में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप लगभग 9:05 बजे आया। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की गई। भूकंप 10 किमी की गहराई पर था। झटके इतने तेज थे कि वो भारत के लद्दाख तक महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

फिलहाल भूकंप से किसी भी जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लद्दाख के अलावा बिहार के किशनगंज में भी शुक्रवार को भूकंप से धरती कांप उठी। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश रहा। बांग्लादेश के कई इलाके में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका असर पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी सहित बिहार के किशनगंज जिले में भी महसूस किया गया।

किशनगंज इलाके में भूकंप का झटका महसूस करने के बाद लोग अपने घरों और बिल्डिंग से बाहर निकल आए। फिर से भूकंप आने की आशंका के कारण लोग काफी देर तक अपने घरों के बाहर लगे। लेकिन तीव्रता कम रहने के कारण कई लोगों को भूकंप का एहसास नहीं हो पाया। बाद में लोगों को इसकी जानकारी मिली। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले 3 नवंबर को भी दिल्ली के अलावा पटना समेत बिहार के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए थे। उस दिन रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। ये भूकंप जमीन के 10 किलोमीटर नीचे आया था। बिहार के नेपाल से सटे होने के कारण इन सीमावर्ती जिलों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे।

Tag: #nextindiatimes #earthquake #bangladesh #laddakh

RELATED ARTICLE

close button