27 C
Lucknow
Friday, August 15, 2025

जानें कौन थे 1972 म्‍यूनिख ओलंपिक्‍स में कमाल करने वाले DR. Vece Paes?

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय खेल जगत गुरुवार को शोक में डूब गया जब खबर आई कि टेनिस स्‍टार लिएंडर पेस के पिता डॉ. वेस पेस (Vece Paes) का निधन हो गया। वो 80 साल के थे और कोलकाता के अस्‍पताल में पार्किंसन बीमारी के एडवांस स्‍टेज का उपचार कर रहे थे। डॉ वेस पेस 1972 म्‍यूनिख ओलंपिक्‍स में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्‍य थे।

यह भी पढ़ें-कभी सारा तो कभी अवनीत, अफवाहों से भरी है शुभमन गिल की लव लाइफ

वेस पेस (Vece Paes) ने हॉकी के अलावा कई खेलों में विकास किया और फिर मशहूर डॉक्‍टर बने। बता दें कि डॉ वेस पेस का जन्‍म गोवा में 30 अप्रैल 1945 को हुआ। वेस पेस ने हॉकी के अलावा भारत में कई खेलों के विकास में योगदान दिया और फिर मशहूर डॉक्‍टर बने। वह उस भारतीय हॉकी टीम के सदस्‍य थे, जिसने 1972 म्‍यूनिख ओलंपिक्‍स में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था।

उस टीम में वेस पेस (Vece Paes) ने आक्रामक मिडफील्‍डर की भूमिका निभाई और अपनी उपस्थिति व बेहतरीन रणनीति के कारण खूब वाहवाही बटोरी। वो ऐसे खिलाड़ी थे, जो आक्रमण के साथ-साथ डिफेंस भी बखूबी जानते थे। हॉकी ने वेस पेस को दुनियाभर में पहचान दिलाई, लेकिन इसके अलावा उन्‍होंने कई खेलों में अपनी महारत साबित की।

वेस पेस (Vece Paes) ने फुटबॉल, क्रिकेट और रग्‍बी में प्रतिस्‍पर्धी स्‍तर पर देश का प्रतिनिधित्‍व किया। वो रग्‍बी को लेकर बेहद जुनूनी थे और इसका परिणाम यह रहा कि 1996 से 2002 तक वो भारतीय रग्‍बी फुटबॉल यूनियन के अध्‍यक्ष रहे। वेस पेस की पत्‍नी जेनिफर पेस भारतीय बास्‍केटबॉल टीम की कप्‍तान थी। उनके बेटे ने ओलंपिक ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। इसके अलावा भी लिएंडर ने कई ग्रैंड स्‍लैम खिताब भी जीते।

Tag: #nextindiatimes #DrVecePaes #MunichOlympics

RELATED ARTICLE

close button